डीएम ने ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का किया मासिक निरीक्षण

सीसीटीवी कैमरों और बैकअप की जांच में सुरक्षा व्यवस्था मिली दुरुस्त, साफ-सफाई व निर्वाचन आयोग के मानकों के पालन के दिए निर्देश

राजेश तिवारी Picture
Published On

राजेश तिवारी ( ब्यूरो) 

सोनभद्र ।जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी चर्चित गौड़ ने सोमवार को भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के क्रम में ईवीएम एवं वीवीपैट वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए परिसर में स्थापित सीसीटीवी कैमरों और उनके बैकअप सिस्टम की जांच की। निरीक्षण में सभी व्यवस्थाएं सही एवं क्रियाशील पाई गईं।

डीएम ने संबंधित अधिकारियों को वेयरहाउस परिसर में नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित कराने तथा भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित मानकों एवं दिशा-निर्देशों का शत-प्रतिशत अनुपालन करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्वाचन से जुड़ी सभी व्यवस्थाओं को निर्धारित मानकों के अनुरूप व्यवस्थित और सुरक्षित रखा जाए, ताकि किसी प्रकार की लापरवाही न हो।

उन्होंने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार ईवीएम एवं वीवीपैट वेयरहाउस का प्रत्येक माह नियमित निरीक्षण किया जाता है। इसका उद्देश्य वेयरहाउस की सुरक्षा सहित अन्य व्यवस्थाओं को निर्धारित मानकों के अनुरूप बनाए रखना है।

मोहम्मद शादाब का उत्तर प्रदेश पीएसी में चयन, परिवार में खुशी की लहर Read More मोहम्मद शादाब का उत्तर प्रदेश पीएसी में चयन, परिवार में खुशी की लहर

निरीक्षण के दौरान सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी जगरूप सिंह पटेल, सीओ चकबंदी, डूडा अधिकारी सुधांशु शेखर शर्मा सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

कोतवाली में मनाया गया 'पुलिस झंडा दिवस Read More कोतवाली में मनाया गया 'पुलिस झंडा दिवस

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें