फीचर्ड
भारत
विधायक सुरेश पासी ने मंगौली में रैन बसेरा निर्माण के लिए किया भूमि पूजन
गरीबों, असहायों और राहगीरों को मिलेगी राहत, जरूरतमंदों के लिए साबित होगा बड़ी सौगात
शुकुल बाजार (अमेठी)। जगदीशपुर विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देने के साथ-साथ जनसुविधाओं के विस्तार की दिशा में विधायक सुरेश पासी लगातार प्रयासरत हैं।
इसी क्रम में विधानसभा क्षेत्र-184 जगदीशपुर की ग्राम पंचायत मंगौली में रैन बसेरा निर्माण कार्य का शुभारंभ करने के लिए विधायक सुरेश पासी ने विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भूमि पूजन किया।रैन बसेरा निर्माण की पहल को क्षेत्र के गरीब, असहाय, निराश्रित, राहगीरों एवं जरूरतमंद लोगों के लिए एक महत्वपूर्ण सौगात के रूप में देखा जा रहा है।
इसके निर्माण से विशेष रूप से ऐसे लोगों को राहत मिलेगी, जिन्हें यात्रा के दौरान अथवा किसी अन्य कारण से रात्रि में ठहरने के लिए सुरक्षित स्थान की आवश्यकता होती है।
ग्रामीण क्षेत्र में इस प्रकार की सुविधा उपलब्ध होने से जरूरतमंद लोगों को काफी सहूलियत मिलेगी।भूमि पूजन कार्यक्रम के दौरान विधायक सुरेश पासी ने कहा कि क्षेत्र का सर्वांगीण विकास और आमजन को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है। सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचाना उनका संकल्प है।
उन्होंने कहा कि विकास कार्यों के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों को सुविधासंपन्न बनाना और जनता की आवश्यकताओं के अनुरूप मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना निरंतर जारी रहेगा।
उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधि होने के नाते जनता की समस्याओं का समाधान करना और क्षेत्र की आवश्यकताओं को प्राथमिकता देना उनकी जिम्मेदारी है। रैन बसेरा जैसी जनहितकारी सुविधा जरूरतमंदों के लिए काफी उपयोगी साबित होगी। विधायक ने समस्त ग्रामवासियों को इस महत्वपूर्ण निर्माण कार्य की बधाई एवं शुभकामनाएं भी दीं।ग्राम पंचायत मंगौली में रैन बसेरा निर्माण की पहल से ग्रामीणों में खुशी का माहौल है।
स्थानीय लोगों ने इस जनहितकारी कार्य के लिए विधायक सुरेश पासी के प्रयासों की सराहना करते हुए आभार जताया। ग्रामीणों का कहना है कि इस तरह की सुविधाओं से गांव और आसपास के क्षेत्र के लोगों को सीधा लाभ मिलेगा।विधायक सुरेश पासी ने अपने जनसेवा के संकल्प को दोहराते हुए कहा कि क्षेत्र के विकास और जनता की खुशहाली के लिए प्रयास निरंतर जारी रहेंगे जनसेवा ही संकल्प, विकास ही लक्ष्य।
#RuralDevelopment #SwatantraPrabhat #UttarPradeshNews #UPDevelopment #DevelopmentWorks #SocialWelfare #LatestNews #GovernmentSchemes #AmethiDevelopment #PublicWelfare #SureshPasi #PublicFacilities \#AmethiNews #JagdishpurAssembly #RuralInfrastructure #NeedyPeople #ShukulpurNews #RainBasera #ShelterHome #MangoliGramPanchayat #LandWorship #BhoomiPujan #PoorPeople #HomelessShelter #JagdishpurNews


Comments