नवीनतम
फीचर्ड
भारत
18 नवम्बर को हर साल नैनीताल का जन्मदिन सर्वधर्म के साथ बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है।
हमारा नैनीताल खुशहाल रहे। मारुति नन्दन साह।
संवाददाता। ललित जोशी नैनीताल।
नैनीताल।
सरोवर नगरी नैनीताल का 185 वां जन्मदिन सर्वधर्म के साथ बड़ी धूमधाम से हर वर्ष 18 नंवबर खेल के मैदान में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है।जिसमें तमाम स्कूल के व कई विभागों एवं संगठनों के लोग केक लाते हैं और सबके साथ काटकर खाते हैं व खिलवाते है।
नैनीताल का जन्मदिन ताल चेनल की निदेशक ईशा साह एवं व्यापार मंडल के अध्यक्ष व सामाजिक कार्यकर्ता मारुति नन्दन साह के सहयोग से बनाया जाता है जिसमें विधायक सरिता आर्या समेत स्थानीय लोगों के अलावा पर्यटक भी जमकर हिस्सा लेते हैं।
यहाँ सर्वधर्म द्वारा नैनीताल के जन्मदिन की सभी लोगों को बधाई दी जाती है। जिसमें हिन्दू रीति रिवाज के अनुसार पूजा अर्चना एवं यज्ञ आदि किया जाता है तो वही सिक्ख धर्म , मुस्लिम समुदाय द्वारा एवं क्रिश्चियन धर्म द्वारा भी नैनीताल के लिए परमात्मा से प्राथना एवं निवेदन किया जाता है कि नैनीताल को खुशहाल रखना।
इस अवसर पर व्यपार मंडल अध्यक्ष मारुति साह ने कहा यह वह क्षण है 18 नवम्बर जब सारे समुदाय के लोग अपने अपने परमात्मा से विनती करते हैं कि नैनीताल खुशहाल रहे यहाँ के लोग आपसी तालमेल के साथ रहे भाईचारा बने रहे और हर वर्ष 18 नंवबर को नैनीताल का जन्मदिन मनाते रहे।
यहाँ नैनीताल की यह विशेषता है कि माँ नैना देवी मंदिर से सटा हुआ गुरुद्वारा है तो सामने मस्जिद और ठीक पीछे चर्च ऐसा कोई शहर हिंदुस्तान में नही होगा जहां से चारों धर्म के नजारे एक साथ देखने को मिल जाये।
यहाँ बता दें नैनीताल देश ही नही दुनिया भर में सैर सपाटे के लिये जाना जाता है. इसके बारे में कुछ भी कहना मानो सूरज को रोशनी दिखाना है. 18 नवंबर को सरोवर नगरी नैनीताल का जन्मदिन है. नैनीताल 185 साल का हो चुका है. इन 185 सालों में सरोवर नगरी ने तमाम पड़ाव पार किये. नैनीताल के जन्मदिन के मौके पर नैनीताल खेल मैदान में स्थानीय लोगों के साथ-साथ तमाम संगठनों ने केक काटा. बता दें 1841 में अंग्रेज व्यपारी पीटर बैरन ने नैनीताल की खोज की थी. 1841 में नैनीताल खोज के बाद पीटर बैरन ने यहां वसावट शुरू की. समुद्ध तल से 1938 मीटर ऊंचाई पर स्थित नैनीझील इस शहर का प्रमुख आर्कषण है. जहां देश ही नहीं बल्कि विदेशों एवं दुनियाभर के सैलानी पहुंचते हैं. नैनी झील में नोकाविहार का लुफ्त उठाने के लिए। इसके साथ ही
नैनीताल में टिफिन टॉप, हिमालय दर्शन, चाईना पीक , स्नोव्यू देव मंदिर, चिड़िया घर, केव गार्डन, वाटर फॉल, माँ नयना देवी मंदिर जैसे कई दर्शनीय स्थल मौजूद हैं. इसके अलावा दर्जनों एतिहासिक इमारतें आज भी ब्रिटिस काल की याद दिलाती हैं. कई तो आग की चपेट में आकर खाक हो गई ।
इसलिए 18 नवम्बर की तारीख सरोवर नगरी के लिए बेहद खास है.
खास हो भी क्यों ना इसी दिन नैनीताल दुनिया के सामने आया था. दरअसल, नैनीताल का जन्म 18 नवम्बर 1841 को पी बैरन नाम के व्यापारी ने किया था. इसी दिन पी बैरन ने नैनीताल का दस्तावेजीकरण किया था. हालांकि, उस समय कुमाऊं कमिश्नर ट्रेल 20 साल पहले ही नैनीताल आ चुके थे. लेकिन, नैनीताल की आबोहवा और झील की नैसर्गिक सौंदर्य बना रहे, इसलिए ट्रेल ने इसका प्रचार नही किया!
आखिर कैसे हुई झीलों के इस जादुई शहर की खोज दरअसल, चीनी का व्यापार करने वाले अंग्रेज व्यापारी पी बैरन को पहाड़ में घूमने का शौक था. पहले पी बैरन बद्रीनाथ की तरफ गए और फिर कुमाऊं की तरफ आये. कुमाऊं में जब पी बैरन आए तो, उन्हें शेर का डांडा के पास एक सुंदर झील की जानकारी मिली. बैरन स्थानीय लोगों की मदद से पैदल सफर कर 2360 मीटर की ऊंचाई पर स्थित इस स्थान पर आए. जब पी बैरन ने ये खूबसूरत झील देखी तो, मंत्रमुग्ध रह गए. स्थानीय लोगों की मानें तो, इस शहर ने उन्हें बहुत कुछ दिया है. नैनीताल के व्यापार मंडल अध्यक्ष मारुति नन्दन साह कहते हैं कि शहर में खूबसूरती बनी रहे. साथ ही झील में जो प्रदूषित पानी जा रहा है, उसे रोका जाना चाहिए.
उन्होंने कहा स्थानीय लोगों के साथ साथ सैलानियों में नैनीताल के जमन्दिन को लेकर काफी उत्साह है वहीं, पी बैरन जब इंग्लैंड वापस लौटे तो, उन्होंने अपने यात्रा वृतांत कई समाचार पत्रों में प्रकाशित कराए और नैनीताल की चर्चा पूरी दुनिया में आ गई. नैनीताल को अंग्रेजों ने बेहद खास अंदाज में बसाया है. झील के चारों और करीब 64 नालों को बनाया. शहर का सीवरेज सिस्टम भी आज भी वैसा ही है. पर्यटकों के लिए नैनीताल सपनों का शहर है.
नैनीताल शहर ने कई उतार चढ़ाव देखे हैं. इस शहर में 1880 में भूकंप आया था. जिसमें नैना देवी मंदिर भी क्षतिग्रस्त हो गया था.
नैनी झील में पूरे शहर का प्रदूषित पानी जा रहा है. झील के चारों तरफ घने जंगल भी धीरे-धीरे कटते जा रहे हैं. शहर अब कंक्रीट का जंगल बनता जा रहा है. नैनीताल के जन्मदिन को लेकर सैलानी भी काफी उत्साहित हैं. अगर बात करें तो , कई वर्षों में बढ़ती आबादी और सैलानियों के दबाव से नैनीताल पर काफी दबाव बढ़ा है। अगर यही आलम रहा तो काफी कुछ भुगतना पड़ सकता है। नैनीताल में वर्ष भर कई कार्यक्रम होते रहते हैं। जिसमें कई कार्यक्रम नैनी झील में भी किये जाते हैं। आजकल कुछ दिनों से सैलानियों का भी आना जाना लगा हुआ है। जबकि सुबह शाम कड़ाके की ठंड पड़ रही है
uttarakhand news environmental protection communal unity #SwatantraPrabhat Religious Harmony Nainital News Nainital Birthday Nainital 185th Foundation Day Nainital Tourism Naini Lake Peter Barron Nainital History Nainital Celebration Multi Faith Celebration Maruti Nandan Sah Esha Sah MLA Sarita Arya Nainital Trade Association Uttarakhand Tourism Naini Devi Temple Lake Conservation Nainital Tourist Attractions Himalayan Tourism Nainital Development Nainital Heritage


Comments