सपा सरकार में योजनाओं और विकास के नाम पर होती थी लूट : योगी

वानिकी एवं औद्यानिकी विश्वविद्यालय के भूमि पूजन समारोह में मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकारों पर साधा निशाना, 792 करोड़ की 55 परियोजनाओं का शिलान्यास-लोकार्पण

हर्षिता यादव  Picture
Published On

गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि वर्ष 2017 से पहले प्रदेश में सरकारी योजनाओं और विकास कार्यों का लाभ जरूरतमंदों तक पहुंचने के बजाय बिचौलियों और माफिया के हाथों में चला जाता था। उस समय गरीबों का राशन, आवास और पेंशन तक हड़प लिए जाते थे। उन्होंने आरोप लगाया कि सपा सरकार के कार्यकाल में योजनाओं और विकास के नाम पर लूट होती थी, जबकि वर्तमान में सरकारी योजनाओं का लाभ बिना भेदभाव पात्र लोगों तक पहुंचाया जा रहा है।

मुख्यमंत्री गुरुवार को कैम्पियरगंज क्षेत्र के भारीवैसी में प्रदेश के पहले वानिकी एवं औद्यानिकी विश्वविद्यालय के भूमि पूजन समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने 792 करोड़ रुपये की लागत वाली 55 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण भी किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में विकास और जनकल्याणकारी योजनाओं का विस्तार जनता के विश्वास का परिणाम है।

सपा शासन में गरीबों का राशन और आवास हड़पने का लगाया आरोप

योगी ने कहा कि वर्ष 2017 से पहले गोरखपुर की पहचान माफिया और इंसेफेलाइटिस जैसी समस्याओं से होती थी। बीमारी से बच्चों की मौत होती थी, लेकिन तत्कालीन सरकार के मुखिया पीड़ितों का हाल जानने अस्पताल तक नहीं पहुंचते थे। उन्होंने आरोप लगाया कि सपा शासन में दलितों, वंचितों, पिछड़े वर्गों और वनटांगिया समुदाय के लिए योजनाओं का लाभ सीमित था। गरीबों के आवास पर बिचौलियों और दबंगों का कब्जा हो जाता था, जबकि राशन और पेंशन में भी भ्रष्टाचार होता था।

विपक्षी गठबंधन से भाजपा को नुकसान नहीं होगा: जयवीर सिंह Read More विपक्षी गठबंधन से भाजपा को नुकसान नहीं होगा: जयवीर सिंह

मुख्यमंत्री ने दावा किया कि पिछले साढ़े नौ वर्षों में प्रदेश सरकार ने 65 लाख परिवारों को आवास उपलब्ध कराए हैं। वनटांगिया गांवों में पक्के मकान, विद्यालय और आंगनबाड़ी केंद्र बनाए गए हैं। पात्र लोगों को पेंशन, राशन कार्ड और आयुष्मान कार्ड की सुविधा दी जा रही है। युवाओं को प्रधानमंत्री मुद्रा योजना और मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के माध्यम से ब्याजमुक्त एवं गारंटीमुक्त ऋण उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है।

भाजपा ने अखिलेश यादव पर साधा निशाना, जिन्ना से की तुलना Read More भाजपा ने अखिलेश यादव पर साधा निशाना, जिन्ना से की तुलना

सरकारी योजनाओं में भेदभाव समाप्त करने का दावा

पासी समाज की वंशवादी राजनीति पर सूरज पासी का निशाना, मसूरियादीन पासी को मिले आंबेडकर जैसा सम्मान Read More पासी समाज की वंशवादी राजनीति पर सूरज पासी का निशाना, मसूरियादीन पासी को मिले आंबेडकर जैसा सम्मान

मुख्यमंत्री ने कहा कि अब सरकारी योजनाओं का लाभ पात्रता के आधार पर दिया जा रहा है। राशन, पेंशन और छात्रवृत्ति में गड़बड़ी करने वालों के लिए कोई जगह नहीं है। बेटी के जन्म से लेकर विवाह तक सरकार विभिन्न योजनाओं के माध्यम से सहायता दे रही है। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत विवाह के लिए एक लाख रुपये की सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।

उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्ववर्ती सरकार में गरीबों की जमीनों पर कब्जा कर कब्रिस्तान बनाने के लिए धन दिया जाता था, जबकि वर्तमान सरकार धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण पर काम कर रही है। उनके अनुसार, प्रदेश में 4,500 से अधिक स्थानों पर मंदिरों के पुनरुद्धार और सुंदरीकरण का कार्य कराया जा रहा है। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में डॉ. भीमराव आंबेडकर, संत रविदास, महर्षि वाल्मीकि और संत कबीर से जुड़े स्मारकों एवं पार्कों के विकास के लिए भी धनराशि जारी की गई है। उन्होंने लेहड़ा माई मंदिर के विकास का भी उल्लेख किया।

निषादराज और महाराज सुहेलदेव की विरासत का किया उल्लेख

योगी ने कहा कि सरकार ने निषादराज गुह्य और महाराज सुहेलदेव से जुड़ी ऐतिहासिक विरासत को संरक्षित करने के लिए कार्य किए हैं। श्रृंगवेरपुर में भगवान राम और निषादराज की मित्रता के प्रतीक के रूप में 56 फुट ऊंची प्रतिमा स्थापित की गई है। वहीं, बहराइच में महाराज सुहेलदेव का स्मारक बनाया गया है। मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि सपा और कांग्रेस की सरकारों ने इन महापुरुषों की विरासत को अपेक्षित महत्व नहीं दिया।

इस दौरान उन्होंने निषाद पार्टी के अध्यक्ष एवं प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री संजय निषाद के पुराने आंदोलन का भी जिक्र किया। मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि सपा शासन में संजय निषाद को जेल में डालकर सुविधाओं से वंचित किया गया था। उन्होंने कहा कि उस समय वह सांसद थे और उन्होंने आंदोलन कर संजय निषाद की जमानत तथा उपचार की व्यवस्था कराने में भूमिका निभाई थी।

अगले सत्र से शुरू होंगी विश्वविद्यालय की कक्षाएं

मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि प्रदेश के पहले वानिकी एवं औद्यानिकी विश्वविद्यालय में अगले शैक्षिक सत्र से कक्षाएं शुरू करा दी जाएंगी। भवन निर्माण पूरा होने तक शुरुआती कक्षाएं किसी अन्य स्थान पर संचालित की जाएंगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्माण कार्य निर्धारित समयसीमा में पूरा कराने के साथ प्रवेश प्रक्रिया और अनुसंधान गतिविधियों को गति देने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय में वानिकी, औद्यानिकी, कृषि और एग्रोफॉरेस्ट्री से जुड़े पाठ्यक्रम संचालित होंगे। यहां बीएससी, एमएससी और पीएचडी की पढ़ाई के साथ वन अधिकारियों के प्रशिक्षण के लिए उत्कृष्टता केंद्र भी विकसित किया जाएगा। टिशू कल्चर और बागवानी से जुड़े अनुसंधान के माध्यम से केला, आलू, आम, आंवला और अन्य सब्जियों की उन्नत प्रजातियां विकसित करने पर काम होगा। इससे किसानों की आय बढ़ाने और कृषि क्षेत्र में नए अवसर तैयार करने में मदद मिलेगी।

मेड़ पर पेड़ लगाने के लिए नियमों में होगा बदलाव

मुख्यमंत्री ने किसानों को खेतों की मेड़ों पर तेजी से बढ़ने वाले पेड़ लगाने के लिए प्रोत्साहित करते हुए कहा कि इसके लिए नियमों में जल्द संशोधन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रस्तावित व्यवस्था के तहत किसान खेत की मेड़ पर 10 नए पेड़ लगाएंगे और उनका सत्यापन कराने के बाद पुराने पेड़ों को काटने की अनुमति प्राप्त कर सकेंगे। सरकार इस प्रक्रिया को सरल बनाएगी, ताकि किसानों को अनावश्यक देरी और परेशानी का सामना न करना पड़े।

योगी ने कहा कि वानिकी एवं औद्यानिकी विश्वविद्यालय शिक्षा, रोजगार, अनुसंधान और किसानों की समृद्धि का नया माध्यम बनेगा।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें