किशोरियों को मुफ्त सैनिटरी पैड देने की तैयारी, माहवारी स्वच्छता पर चलेगा जागरूकता अभियान

सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों में सुविधा उपलब्ध कराने पर मंथन, भ्रांतियां दूर करने के लिए सामुदायिक मंचों और सोशल मीडिया का भी लिया जाएगा सहारा

हर्षिता यादव  Picture
Published On

लखनऊ। किशोरियों के स्वास्थ्य और माहवारी स्वच्छता को लेकर योगी सरकार ने पहल तेज कर दी है। सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त विद्यालयों में छात्राओं को मुफ्त सैनिटरी पैड उपलब्ध कराने की व्यवस्था विकसित करने की तैयारी है। इसके साथ ही माहवारी से जुड़ी झिझक और सामाजिक भ्रांतियां दूर करने के लिए व्यापक जागरूकता अभियान भी चलाया जाएगा।

 

इस संबंध में सोमवार को एनेक्सी भवन में राज्य स्तरीय माहवारी स्वास्थ्य एवं स्वच्छता समिति की बैठक हुई। प्रमुख सचिव, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण वी. हेकाली झिमोमी की अध्यक्षता में हुई बैठक में विभिन्न विभागों के बीच समन्वय बढ़ाने और किशोरियों तक स्वास्थ्य एवं स्वच्छता संबंधी सुविधाएं पहुंचाने पर चर्चा की गई।

माहवारी से पहले दी जाएगी जरूरी जानकारी

पूरे ब्रज में श्रद्धा और उल्लास से मनेगी गोवर्धन पूजा Read More पूरे ब्रज में श्रद्धा और उल्लास से मनेगी गोवर्धन पूजा

बैठक में जोर दिया गया कि माहवारी और किशोरावस्था से जुड़ी जानकारी को स्कूलों की नियमित गतिविधियों में शामिल किया जाए। किशोरियों को माहवारी शुरू होने से पहले ही शारीरिक बदलावों और स्वच्छता के जरूरी उपायों के बारे में बताया जाए, ताकि वे इस प्रक्रिया को समझकर उचित तैयारी कर सकें।

पूर्व विधायक इंजीनियर उदयभान करवरिया की विशाल जनसभा,10 जनपदों से उमड़ा जनसैलाब Read More पूर्व विधायक इंजीनियर उदयभान करवरिया की विशाल जनसभा,10 जनपदों से उमड़ा जनसैलाब

मिथकों और सामाजिक झिझक को दूर करने की पहल

सेमरी हत्याकांड का वांछित आरोपी गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त पत्थर बरामद Read More सेमरी हत्याकांड का वांछित आरोपी गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त पत्थर बरामद

माहवारी से जुड़े मिथकों और भ्रांतियों को दूर करने के लिए विभिन्न विभागों के साथ सामुदायिक मंचों के माध्यम से जागरूकता अभियान चलाए जाएंगे। डिजिटल और सोशल मीडिया सहित अन्य संचार माध्यमों का उपयोग कर सुरक्षित एवं स्वच्छ आदतों को अपनाने के प्रति जागरूक किया जाएगा।

इस्तेमाल किए गए पैड के सुरक्षित निस्तारण पर जोर

बैठक में इस्तेमाल किए गए सैनिटरी पैड और अन्य माहवारी स्वच्छता उत्पादों के सुरक्षित एवं पर्यावरण अनुकूल निस्तारण की व्यवस्था मजबूत करने पर भी चर्चा हुई। इसके लिए नगर विकास और पंचायती राज विभाग के माध्यम से शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में जरूरी सुविधाएं विकसित करने पर जोर दिया गया।

बैठक में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, बेसिक एवं माध्यमिक शिक्षा, महिला एवं बाल विकास, पंचायती राज, नगर विकास और समाज कल्याण विभागों सहित विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें