नवीनतम
फीचर्ड
भारत
महिला महाविद्यालय में छात्राओं को यातायात नियमों के प्रति किया जागरूक
पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी के निर्देशन में बुधवार को औराई स्थित केशव प्रसाद महिला महाविद्यालय में यातायात जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान यातायात पुलिस ने छात्राओं को सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के पालन के प्रति जागरूक करते हुए सुरक्षा की शपथ दिलाई
भदोही। पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी के निर्देशन में बुधवार को औराई स्थित केशव प्रसाद महिला महाविद्यालय में यातायात जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान यातायात पुलिस ने छात्राओं को सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के पालन के प्रति जागरूक करते हुए सुरक्षा की शपथ दिलाई।
कार्यक्रम में छात्राओं को दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने, चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट लगाने और वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग नहीं करने की जानकारी दी गई। साथ ही सड़क दुर्घटनाओं के प्रमुख कारणों और उनसे बचाव के उपाय बताए गए।
छात्राओं से स्वयं यातायात नियमों का पालन करने के साथ ही परिवार और समाज के लोगों को भी जागरूक करने की अपील की गई। इस मौके पर महाविद्यालय का स्टाफ और बड़ी संख्या में छात्राएं मौजूद रहीं।
Bhadohi News uttar pradesh news bhadohi police Road safety awareness traffic rules Women Safety Awareness Abhinav Tyagi UP Traffic Police Road Safety Campaign Road Accident Prevention #SwatantraPrabhat Seat Belt Safety Traffic Awareness Campaign Helmet Awareness College Students Aurai News Safe Driving Tips Student Awareness Programme Road Safety Education Keshav Prasad Mahila Mahavidyalaya Traffic Safety Pledge Traffic Police Initiative Road Safety Rules Mobile Phone Driving Safety Traffic Awareness Drive


Comments