रॉबर्ट्सगंज पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 1.680 किलो गांजा के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

चुर्क मोड़ बस स्टैंड के यात्री शेड के पास चेकिंग के दौरान हुई कार्रवाई, आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज

राजेश तिवारी Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात संवाददाता

सोनभद्र। जनपद में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रॉबर्ट्सगंज पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक युवक को 1 किलो 680 ग्राम अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान अनिल विश्वकर्मा (24 वर्ष) पुत्र लक्ष्मण निवासी गोरारी पानी टंकी के पास, बढ़ौली, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों तथा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय एवं क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण में रॉबर्ट्सगंज पुलिस 22 नवंबर 2026 को चेकिंग कर रही थी।

इसी दौरान चुर्क मोड़ स्थित बस स्टैंड के यात्री शेड के पास एक संदिग्ध युवक को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से सफेद रंग के प्लास्टिक के झोले में रखा 1 किलो 680 ग्राम गांजा बरामद हुआ।

सीएचसी बनने से क्षेत्र के नागरिकों को मिलेगी बेहतर इलाज की सुविधा : सांसद जगदंबिका पाल Read More सीएचसी बनने से क्षेत्र के नागरिकों को मिलेगी बेहतर इलाज की सुविधा : सांसद जगदंबिका पाल

पुलिस ने आरोपी को रात करीब 10:50 बजे गिरफ्तार कर लिया। बरामदगी के आधार पर थाना रॉबर्ट्सगंज में मु0अ0सं0 943/2026 के तहत धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

विधानसभा चुनाव-2027: व्यय संवेदनशील क्षेत्रों पर प्रशासन की नजर Read More विधानसभा चुनाव-2027: व्यय संवेदनशील क्षेत्रों पर प्रशासन की नजर

पहले भी दर्ज हैं तीन मुकदमे

बरवाखाड़ गांव में धूमधाम से मनी गोवर्धन पूजा, श्रद्धालुओं ने निकाली भव्य कलश यात्रा Read More बरवाखाड़ गांव में धूमधाम से मनी गोवर्धन पूजा, श्रद्धालुओं ने निकाली भव्य कलश यात्रा

पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है। उसके खिलाफ वर्ष 2020 में चोरी, मारपीट और धमकी से संबंधित दो मुकदमे दर्ज हैं। इसके अलावा वर्ष 2025 में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत भी मुकदमा दर्ज किया गया था।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में चौकी प्रभारी चुर्क उपनिरीक्षक धर्मनारायण भार्गव, हेड कांस्टेबल अमरजीत यादव, हेड कांस्टेबल दिनेश पासवान और कांस्टेबल रामसिंह शामिल रहे।जनपद पुलिस ने स्पष्ट किया  कि जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें