फीचर्ड

राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय बरौंधा में कर्मचारियों की तैनाती को लेकर आरटीआई से मांगी जानकारी
सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाना प्रत्येक कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है : हरीश द्विवेदी
बरौंधा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर की तैनाती पर उठे सवाल, वर्षों से फार्मासिस्ट के भरोसे अस्पताल चलने का आरोप आरटीआई के माध्यम से मांगी गई जानकारी, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी की नियुक्ति और नियमित उपस्थिति को लेकर उठाए सवाल
बरौधा बाजार में 24 नवंबर को होगा देवी जागरण, उप जिला मजिस्ट्रेट ने दी अनुमति शांति व्यवस्था और सुरक्षा के कड़े निर्देशों के साथ जारी हुआ अनुमति पत्र, आयोजक को 15 शर्तों का करना होगा पालन
जनधन से सुकन्या समृद्धि तक, सरकारी योजनाओं की दी जानकारी

राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय बरौंधा में कर्मचारियों की तैनाती को लेकर आरटीआई से मांगी जानकारी

प्रभारी चिकित्सा अधिकारी की नियुक्ति, उपस्थिति और कर्मचारियों के विवरण पर पांच बिंदुओं में मांगा जवाब

प्रवीण तिवारी Picture
Published On

मीरजापुर।


मीरजापुर। लालगंज तहसील क्षेत्र के ग्राम एवं पोस्ट बेलन बरौंधा निवासी किशन कुमार पुत्र दिलीप ने सूचना का अधिकार अधिनियम 2005 के तहत जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी, मीरजापुर से राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय बरौंधा में तैनात अधिकारियों एवं कर्मचारियों के संबंध में पांच बिंदुओं पर जानकारी मांगी है।

 

बरौंधा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर की तैनाती पर उठे सवाल, वर्षों से फार्मासिस्ट के भरोसे अस्पताल चलने का आरोप आरटीआई के माध्यम से मांगी गई जानकारी, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी की नियुक्ति और नियमित उपस्थिति को लेकर उठाए सवाल Read More बरौंधा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर की तैनाती पर उठे सवाल, वर्षों से फार्मासिस्ट के भरोसे अस्पताल चलने का आरोप आरटीआई के माध्यम से मांगी गई जानकारी, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी की नियुक्ति और नियमित उपस्थिति को लेकर उठाए सवाल

आवेदक ने अस्पताल में वर्तमान समय में नियुक्त कुल अधिकारियों एवं कर्मचारियों की संख्या, उनके नाम और पदों का विवरण मांगा है। साथ ही यह भी पूछा है कि चिकित्सालय में वर्तमान में प्रभारी चिकित्सा अधिकारी नियुक्त हैं या नहीं। 

हलिया में कथित झोलाछाप चिकित्सकों का बढ़ता जाल, स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई पर उठे सवाल Read More हलिया में कथित झोलाछाप चिकित्सकों का बढ़ता जाल, स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई पर उठे सवाल

 


यदि नियुक्त हैं तो उनका नाम और मोबाइल नंबर उपलब्ध कराने की मांग की गई है।
इसके अलावा प्रभारी चिकित्सा अधिकारी की तैनाती किस वर्ष, माह और तारीख को हुई, इसकी जानकारी भी मांगी गई है।


 आवेदक ने यह भी जानना चाहा है कि प्रभारी चिकित्सा अधिकारी सप्ताह में कितने दिन और किन-किन दिनों अस्पताल में उपस्थित होकर मरीजों का उपचार करते हैं।
आरटीआई


 आवेदन के पांचवें बिंदु में चिकित्सालय परिसर में सूचना पट्ट लगाए जाने तथा उस पर वर्तमान में तैनात अधिकारियों एवं कर्मचारियों के नाम और पद अंकित होने के संबंध में जानकारी मांगी गई है।


 यदि सूचना पट्ट लगा है तो आवेदक ने उसकी फोटो प्रति भी उपलब्ध कराने का अनुरोध किया है।
अब देखना होगा कि संबंधित जन सूचना अधिकारी की ओर से निर्धारित समय सीमा के भीतर मांगी गई सूचनाएं उपलब्ध कराई जाती हैं या नहीं।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार