किसानों को वैज्ञानिक विधि से सब्जियां की खेती के लिए दिया जा रहा है प्रशिक्षण

जिले के कृषि विज्ञान केन्द्र, सोहना के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डॉ. प्रदीप कुमार के दिशानिर्देशन में केंद्र पर उद्यान अनुभाग के अंतर्गत 5 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम चल रहा है

Abhinav Shukla Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात संवाददाता
 
सिद्धार्थनगर ।
 
जिले के कृषि विज्ञान केन्द्र, सोहना के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डॉ. प्रदीप कुमार के दिशानिर्देशन में केंद्र पर उद्यान अनुभाग के अंतर्गत 5 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम चल रहा है जिसके दूसरे दिन मंगलवार को केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डॉ. प्रदीप कुमार ने सभी प्रशिक्षुओं को गोभी की नर्सरी स्वयं से तैयार करने के लिए प्रेरित किया।
 
 केंद्र के कृषि प्रसार वैज्ञानिक डॉ. शेष नारायण सिंह ने प्रशिक्षार्थियों को गुणवत्तायुक्त सब्जी नर्सरी को किसानों तक पहुंचाने के उपायों पर चर्चा की। 
 
कार्यक्रम के कोऑर्डिनेटर एवं केंद्र के उद्यान वैज्ञानिक डॉ प्रवीण कुमार मिश्र ने जैव संवर्धित गोभीवर्गीय सब्जियों की खेती के बारे में किसानों को विस्तृत रूप से तकनीकी जानकारी प्रदान किया गया। केंद्र के  वैज्ञानिक डॉ. श्रीप्रकाश सिंह ने  सब्ज़ी एवं मौसमी फूलों के बीज उत्पादन के बारे में जानकारी दी।
 
 केंद्र के मृदा वैज्ञानिक डॉ. प्रवेश कुमार ने मृदा में जैव कार्बन की मात्रा बढ़ाने हेतु सब्जियों की खेती में आच्छादन के प्रयोग को जरूरी बताया । केंद्र के पशु वैज्ञानिक डॉ  सुनील सिंह ने तैयार नर्सरी को किसानों तक आसानी पहुंचाने के विभिन्न उपायों पर विशेष चर्चा की। 
 
 इस अवसर पर डॉ. मार्कण्डेय सिंह, जय प्रकाश द्विवेदी, दीप नारायण सिंह, विजय कुमार यादव के अलावा शिव प्रकाश, फेरई राम, मंगलदेव चौरसिया, राम चंदर, सेतुराम मौर्य, अमरेश चौधरी, सुनील प्रजापति, हनुमान तिवारी आदि प्रशिक्षार्थियों ने भाग लिया।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार