नवीनतम
फीचर्ड
भारत
कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने शासकीय आवास पर की छठ पूजा
प्रदेश की सुख-समृद्धि, किसानों की उन्नति और लोकमंगल की कामना की
लखनऊ। कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने रविवार को लोक आस्था और सूर्योपासना के महापर्व छठ के अवसर पर कालिदास मार्ग स्थित अपने शासकीय आवास पर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने भगवान भास्कर की आराधना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की।
कृषि मंत्री ने प्रदेशवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और किसानों की उन्नति के लिए भी प्रार्थना की। उन्होंने सभी को छठ महापर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सूर्य और प्रकृति की उपासना का यह पर्व स्वच्छता, संयम, अनुशासन और सामाजिक समरसता का संदेश देता है।
#UPGovernment #AgricultureNews #SwatantraPrabhat #UttarPradeshNews #IndianCulture #SocialHarmony #FestivalCelebration #LucknowNews #FarmersWelfare #PeaceAndProsperity #SuryaPratapShahi #ChhathPuja #FestivalGreetings #ChhathMahaparv #SuryaUpasana #ChhathiMaiya #NatureWorship #AgricultureMinister #KalidasMarg #LordSurya #FolkTraditions #FarmersProsperity #UttarPradeshFarmers #StateProsperity #ReligiousTradition


Comments