धनरुआ में 32 हजार बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य, 83 टीमें घर-घर कर रहीं भ्रमण

दो दिनों में छह हजार बच्चों को पिलाई गई खुराक, 26 नवंबर तक चलेगा पांच दिवसीय अभियान

BIHAR SWATANTRA PRABHAT Picture
Published On

धनरुआ (पटना)। प्रखंड में चल रहे पल्स पोलियो अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग निर्धारित लक्ष्य को पूरा करने में जुटा है। 22 नवंबर से शुरू हुआ पांच दिवसीय अभियान 26 नवंबर तक चलेगा। इसके तहत प्रखंड क्षेत्र में शून्य से पांच वर्ष तक के कुल 32 हजार बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। अभियान के शुरुआती दो दिनों में अब तक छह हजार बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जा चुकी है।धनरुआ में 32 हजार बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य, 83 टीमें घर-घर कर रहीं भ्रमण

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी उपाधीक्षक डॉ. पंकज भूषण ने बताया कि अभियान की शुरुआत 22 नवंबर से की गई है। स्वास्थ्यकर्मियों को निर्देश दिया गया है कि वे घर-घर जाकर शून्य से पांच वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाएं। उन्होंने कहा कि निर्धारित समय सीमा के भीतर प्रखंड के सभी लक्षित बच्चों तक पहुंचकर अभियान का लक्ष्य पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है।धनरुआ में 32 हजार बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य, 83 टीमें घर-घर कर रहीं भ्रमण

वहीं, ब्लॉक हेल्थ मैनेजर रामनारायण प्रसाद ने बताया कि अभियान के सफल संचालन के लिए पूरे प्रखंड में 84 डोर-टू-डोर टीमें, 13 ट्रांजिट टीमें और आठ सब-डिपो बनाए गए हैं। इसके अलावा अभियान की निगरानी के लिए 33 पर्यवेक्षकों की तैनाती की गई है। सभी टीमें अपने निर्धारित क्षेत्रों में सक्रिय हैं और घर-घर जाकर बच्चों को पोलियो की खुराक पिला रही हैं। उन्होंने बताया कि अभियान के पहले दो दिनों में छह हजार बच्चों को खुराक पिलाई जा चुकी है।उन्होंने कहा कि अभियान की नियमित मॉनिटरिंग की जा रही है। नोडल पदाधिकारी भी लगातार क्षेत्र का भ्रमण कर टीमों के कार्यों की निगरानी कर रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग का प्रयास है कि कोई भी बच्चा पोलियो की खुराक पीने से वंचित न रहे। विभाग ने अभिभावकों से अपील की है कि वे स्वास्थ्यकर्मियों का सहयोग करें और अपने पांच वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो की खुराक अवश्य पिलवाएं।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार