बीकेसी में प्रदर्शन और तोड़फोड़ पर पुलिस का शिकंजा, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष समेत चार नामजद

मेटा की इमारत के बाहर प्रदर्शन का मामला; 15 से 20 अज्ञात महिलाओं के खिलाफ भी एफआईआर, बीएनएस समेत कई धाराओं में केस दर्ज

Abhinav Shukla Picture
Published On

                        स्वतंत्र प्रभात।

मुंबई। मुंबई के बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स (बीकेसी) में मेटा की इमारत के बाहर प्रदर्शन और कथित तोड़फोड़ के मामले में पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। बीकेसी थाना पुलिस ने इस मामले में मुंबई यूथ कांग्रेस की अध्यक्ष जीनत सबरीन समेत चार लोगों को नामजद करते हुए एफआईआर दर्ज की है। इसके अलावा करीब 15 से 20 अज्ञात महिलाओं को भी मामले में आरोपी बनाया गया है।

20 नवंबर की शाम हुआ था प्रदर्शन

पुलिस में दर्ज शिकायत के मुताबिक, घटना 20 नवंबर को शाम करीब 5:40 बजे बीकेसी रोड स्थित बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स के बाहर हुई। आरोप है कि इस दौरान करीब 20 से 25 लोग मेटा की इमारत के बाहर एकत्र हुए और नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन करने लगे।

शिकायत में आरोप लगाया गया है कि लाल रंग की फूलों वाली ड्रेस पहनी एक महिला ने इमारत के कांच के बाहरी हिस्से पर कथित तौर पर ‘मेटा-आरएसएस का बेटा’ लिखा और उसे नुकसान पहुंचाया। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर परिसर में हंगामा करने और सार्वजनिक व्यवस्था प्रभावित करने के आरोपों को भी एफआईआर में शामिल किया है।

बिरसा मुंडा जयंती समारोह में शामिल हुईं जननीति भारत पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष दिव्या मित्तल Read More बिरसा मुंडा जयंती समारोह में शामिल हुईं जननीति भारत पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष दिव्या मित्तल

यूथ कांग्रेस के चार नेता नामजद

बरियाघाट पर छठ पूजा में शामिल हुईं जननीति भारत पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष दिव्या मित्तल Read More बरियाघाट पर छठ पूजा में शामिल हुईं जननीति भारत पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष दिव्या मित्तल

एफआईआर में मुंबई यूथ कांग्रेस की अध्यक्ष जीनत सबरीन के अलावा यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव पवन मजेठिया, निखिल रुपारेल और जाफर को नामजद किया गया है। पुलिस ने मामले में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 223, महाराष्ट्र पुलिस एक्ट की धारा 37(3) और 135 तथा महाराष्ट्र प्रिवेंशन ऑफ डिफेसमेंट ऑफ प्रॉपर्टी एक्ट, 1995 की धारा 3 के तहत मामला दर्ज किया है।

छठ में भेदभाव तलाशने वाले समाज और संस्कृति के दुश्मन : योगी Read More छठ में भेदभाव तलाशने वाले समाज और संस्कृति के दुश्मन : योगी

पुलिस अब मामले से जुड़े वीडियो फुटेज, मौके पर मौजूद लोगों और अन्य उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर जांच आगे बढ़ा रही है। अज्ञात आरोपियों की पहचान भी किए जाने का प्रयास किया जा रहा है।

सोशल मीडिया अकाउंट सस्पेंड किए जाने के विरोध में प्रदर्शन

बताया गया है कि यूथ कांग्रेस ने 20 नवंबर को देश के अलग-अलग हिस्सों में मेटा के खिलाफ प्रदर्शन किया था। यह विरोध नेशनल यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष उदय भानु चिब और राष्ट्रीय प्रभारी मनीष शर्मा के सोशल मीडिया अकाउंट सस्पेंड किए जाने के विरोध में किया गया था।

यूथ कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर बड़ी संख्या में पोस्ट को प्रतिबंधित या हटाया जा रहा है। उनका कहना है कि राजनीतिक विचारों और सामग्री के साथ भेदभावपूर्ण व्यवहार किया जा रहा है।

यूथ कांग्रेस ने मेटा पर उठाए सवाल

यूथ कांग्रेस की ओर से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर भी इस मुद्दे को लेकर प्रतिक्रिया दी गई। संगठन ने मेटा के सीईओ और फेसबुक के सह-संस्थापक मार्क जुकरबर्ग को निशाना बनाते हुए आरोप लगाया कि प्लेटफॉर्म का एल्गोरिदम कांग्रेस नेता राहुल गांधी की तस्वीरों से भाजपा से भी अधिक डरता हुआ दिखाई देता है।

फिलहाल बीकेसी पुलिस ने प्रदर्शन और कथित तोड़फोड़ को लेकर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस की जांच के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि घटना में कौन-कौन लोग सीधे तौर पर शामिल थे और संपत्ति को कितना नुकसान पहुंचा।

 

 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें