फाफामऊ में दरोगा पर दुकानदार से अभद्र व्यवहार का आरोप, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

Abhinav Shukla Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात।
 
 ब्यूरो चीफ प्रयागराज 
 
प्रयागराज के फाफामऊ क्षेत्र में एक दरोगा का दुकानदार के साथ कथित अभद्र व्यवहार करने का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। वायरल वीडियो करीब 1 मिनट 5 सेकेंड का बताया जा रहा है, जिसमें एक पुलिसकर्मी दुकान के सामने रखी चौकी को पलटता और सामान के पास रखा झोला पैर से दूर फेंकता दिखाई दे रहा है।
 
वीडियो में आरोप लगाया गया है कि दरोगा ने दुकानदार के साथ गाली-गलौज भी की। घटना के दौरान आसपास कुछ महिलाएं भी मौजूद नजर आ रही हैं। वीडियो में दुकानदार सामान समेटता दिखाई देता है, जबकि पुलिसकर्मी उसके साथ कथित तौर पर बहस करता नजर आता है।
 
काली पैशन बाइक से पहुंचा था दरोगा
 
सामने आई जानकारी के मुताबिक, वीडियो में दिखाई दे रहा दरोगा काले रंग की पैशन बाइक से मौके पर पहुंचा था। हालांकि, वायरल वीडियो में पुलिसकर्मी की पहचान स्पष्ट नहीं हो सकी है और उसके इस व्यवहार की वजह भी सामने नहीं आई है।
 
इस मामले में एसीपी थरवई अंजनेय यादव से संपर्क किए जाने पर उन्होंने घटना की जानकारी होने से इनकार किया। उन्होंने बताया कि फाफामऊ थाना प्रभारी से जानकारी लेने के बाद ही मामले में कुछ स्पष्ट कहा जा सकेगा। फिलहाल पुलिसकर्मी की पहचान और घटना के वास्तविक कारणों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
 
 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें