भारत
किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए कांग्रेसियों ने 10 सूत्रीय मांगपत्र सौंपा
वहीं नहरों में पानी की आपूर्ति बाधित होने से किसानों को सिंचाई के लिए परेशान होना पड़ रहा है।डॉ. त्रिपाठी ने धान खरीद केंद्रों पर नमी जांच के नाम पर किसानों के साथ हो रही कथित मनमानी पर भी सवाल उठाए
स्वतंत्र प्रभात संवाददाता
प्रतापगढ़।
जनपद में खाद एवं बीज की किल्लत, नहरों में पानी की आपूर्ति बाधित होने तथा धान खरीद केंद्रों पर किसानों के शोषण का मुद्दा उठाते हुए कांग्रेस जिला अध्यक्ष डॉ नीरज त्रिपाठी के नेतृत्व में सैकड़ो कांग्रेसियों ने जोरदार नारेबाजी करते हुए कांग्रेस कार्यालय से पैदल मार्च निकालकर कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी को 10 सूत्रीय मांगपत्र सौपा।इस दौरान कांग्रेस जिला अध्यक्ष डॉ. नीरज त्रिपाठी ने कहा कि आज जनपद का किसान खाद और बीज के लिए सरकारी समितियों तथा दुकानों के चक्कर लगाने को मजबूर है। समय पर खाद और बीज नहीं मिलने से खेती-किसानी प्रभावित हो रही है।
वहीं नहरों में पानी की आपूर्ति बाधित होने से किसानों को सिंचाई के लिए परेशान होना पड़ रहा है।डॉ. त्रिपाठी ने धान खरीद केंद्रों पर नमी जांच के नाम पर किसानों के साथ हो रही कथित मनमानी पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि अलग-अलग मशीनों से नमी की जांच कर रीडिंग में अंतर दिखाकर किसानों के धान का मूल्य कम करना गंभीर चिंता का विषय है। सभी क्रय केंद्रों पर एक समान मानक एवं प्रमाणित मशीनों से जांच होनी चाहिए और किसानों को सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम समर्थन मूल्य का पूरा लाभ मिलना चाहिए। खाद पानी बीज जैसी बुनियादी सुविधाओं के लिए किसानों को परेशान होना पड़ रहा है।
उन्होंने कहा कि किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए कांग्रेस लगातार आवाज उठाती रहेगी।यदि समस्याओं का समाधान जल्द नहीं हुआ तो जिला कांग्रेस कमेटी किसानों एवं आम जनता के हित में लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन को और व्यापक एवं तेज करने के लिए बाध्य होगी।
इस अवसर पर मुख्य रूप से कोषाध्यक्ष वेदांत तिवारी, कार्यालय सचिव तनवीर खान, महेंद्र शुक्ला, मोहम्मद इश्तियाक, राम शिरोमणि वर्मा, रवि भूषण सिन्हा, प्रदीप द्विवेदी,भवानी शंकर दुबे मौलाना वाहिद, विजय शंकर त्रिपाठी, सूर्य प्रकाश शुक्ला, सलमान खान, लल्लन सिंह, इंदिरानंद तिवारी, मोहम्मद असलम, विजय प्रताप त्रिपाठी, धर्मराज सिंह, मोनू मिश्रा, रविंद्र मिश्रा, मोहम्मद वसीम, मो.यूनुस,रामकुमार पटेल, अरबाज आलम, रियाज सुल्तान, अबू सहमा,राजू खान, चंद्रनाथ शुक्ला विनय गुप्ता, आशीष शुक्ला, शिवांशु भट्ट, आशिक अली, मोहम्मद जमाल, मोहम्मद कासिम, रितेश सरोज, अंजनी पांडे, देवमणि पांडे, नूर आलम, राजेश कुमार, त्रिपुरारी नाथ, शाहनवाज अहमद, मोहम्मद अयाज, नौशाद रजा सहित सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।
#UPNews #DistrictMagistrate #AgricultureNews #SwatantraPrabhat #UttarPradeshNews #PratapgarhNews #CongressProtest #CongressParty #PaddyProcurement #FarmersProtest #FarmerIssues #KisanAndolan #MinimumSupportPrice #MSP #PratapgarhNewsUpdate #UPFarmers #FertilizerShortage #PratapgarhCongress #SeedShortage #CanalWater #IrrigationIssues #FarmerExploitation #DistrictCongress #KisanIssues #Collectorate


Comments