फीचर्ड
भारत
जन सेवा को समर्पित उपकार फाउंडेशन के वार्षिकोत्सव में दिखा संस्था की लोकप्रियता का जलवा
प्रत्येक वर्ष के भांति इस वर्ष भी 14 नवंबर को ख्याति प्राप्त सामाजिक संस्था उपकार फाउंडेशन का शानदार वार्षिकोत्सव कार्यक्रम लाजपत भवन ऑडिटोरियम में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ
नई दिल्ली। प्रत्येक वर्ष के भांति इस वर्ष भी 14 नवंबर को ख्याति प्राप्त सामाजिक संस्था उपकार फाउंडेशन का शानदार वार्षिकोत्सव कार्यक्रम लाजपत भवन ऑडिटोरियम में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ।
इसमें मुख्य अतिथि के रूप में महरौली के युवा,ऊर्जावान विधायक गजेंद्र यादव ने उपस्थित होकर संस्था के समर्पण,सेवा एवं सदविचार पर संस्था की डायरेक्टर डॉ रेखा बांका एवं उनकी पूरी टीम को बेहतर समाज सेवा के लिए साधुवाद किया।अन्य गणमान्य लोगों में फ्यूचर पॉइंट प्राइवेट लिमिटेड के चेयरपर्सन और डायरेक्टर डॉक्टर अरुण बंसल, एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर कर्नल मोनिल कुमार, संस्था के डायरेक्टर इंजीनियर वाई.एल.बांका,प्रोफेसर मीता नारायन, जॉइंट डायरेक्टर विनोद खन्ना एवं सरोज गुप्ता, जे.एस.सोढ़ी, एस आर जिंदल, आभा बंसल,कविता बांका, पंडित ब्रिज भूषण शर्मा, डॉक्टर हेमलता, विजय कुमार तनेजा, सविता सिक्का, डॉक्टर जी.बी. जोशी, असीम पुरवार, सुमन मल्होत्रा, अनिल शर्मा,पी.एस. ठाकुर, दिव्यांशी एवं रामकुमार पांडे के अलावा भारी संख्या में कार्यकर्ता एवं सहयोगी उपस्थित रहे।
वार्षिकोत्सव का शुभारंभ ज्योति प्रज्वलन से हुआ। उपकार फाउंडेशन की चेयरपर्सन डॉक्टर रेखा बांका ने संस्था की वार्षिक रिपोर्ट उपस्थित जनसमूह के सामने पेश की।इसके अलावा प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी न्यूज लेटर का लोकार्पण किया गया।भारी संख्या में जरूरतमंद छात्र-छात्राओं को स्कॉलरशिप के रूप में चेक से धनराशि प्रदान किए गए।5 वरिष्ठ नागरिकों जिसमें प्रोमिला गुप्ता, इंजीनियर वी.एस गुप्ता,कर्नल अश्विनी कुमार अल्मादी,श्रीमती विजय सोनी एवं डॉक्टर मधु चौधरी शामिल है।
जिन्होंने सामाजिक कार्यों में आजीवन उत्कृष्ट योगदान किया है,जिनको लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड प्रदान किया गया।स्कूली छात्र छात्राओं ने मनोहरी नृत्य एवं संस्कृति कार्यक्रम का आयोजन किया जिनकी उपस्थिति जन समूह ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ स्वागत किया।संस्था लगातार जरूरतमंदों की मदद करती रही है,इस कारण इसकी लोकप्रियता से प्रभावित होकर लोगों का कारवां जुड़ता जा रहा है और जरूरतमंदों को मदद का सिलसिला लगातार नए-नए कीर्तिमान बना रहा हैं।
new delhi news social service NGO activities Social Responsibility humanitarian service Community Development #SwatantraPrabhat Social Welfare Student Scholarship Education Support Cultural Programme Scholarship Distribution Senior Citizen Felicitation Lifetime Achievement Award Upkar Foundation Upkar Foundation Annual Function Dr Rekha Banka Gajendra Yadav Lajpat Bhawan Auditorium Annual Celebration Charity Work Educational Initiatives School Students Performance NGO Annual Report New Delhi Events


Comments