तिगरी गंगा मेले में 17 कलाकार और 16 शिक्षण संस्थान दिखाएंगे हुनर

15 से 25 नवंबर तक होगा आयोजन, 20 से 23 नवंबर तक मुख्य सांस्कृतिक कार्यक्रम; वाराणसी की तर्ज पर होगी गंगा महाआरती

हर्षिता यादव  Picture
Published On

अमरोहा। तिगरी धाम में 15 से 25 नवंबर तक आयोजित होने वाले गंगा तिगरी मेले में इस बार सांस्कृतिक और आध्यात्मिक कार्यक्रमों की विशेष छटा देखने को मिलेगी। ‘संस्कृति एवं आस्था का संगम’ थीम पर आयोजित मेले में 20 से 23 नवंबर तक चार दिवसीय मुख्य सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। इनमें 17 प्रमुख कलाकारों और सांस्कृतिक दलों के साथ 16 शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थी अपनी प्रस्तुतियां देंगे।

उत्तर प्रदेश सरकार, नगर विकास विभाग और पर्यटन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में होने वाले आयोजन की तैयारियां जिलाधिकारी डॉ. नितिन गौड़ की अगुवाई में की जा रही हैं। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गुलाब देवी मुख्य अतिथि होंगी। इसके अलावा सांसद कंवर सिंह तंवर, मंडलायुक्त संगीता सिंह, विधान परिषद सदस्य जयपाल सिंह व्यस्त, सत्यपाल सिंह सैनी और डॉ. हरि सिंह ढिल्लों सहित अन्य जनप्रतिनिधि शामिल होंगे।

प्रतिदिन होगी गंगा आरती और दीपदान

मुख्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों का शुभारंभ 20 नवंबर को मां गंगा के पूजन के साथ होगा। चारों दिन अपराह्न 4:30 बजे गंगा पूजन और शाम 5:30 से 6:30 बजे तक दीपदान एवं आरती का आयोजन किया जाएगा। शाम छह बजे वाराणसी की तर्ज पर होने वाली गंगा महाआरती श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण रहेगी।

नाम पूछने के बाद दुकानदार पर की फायरिंग,बाल-बाल बची जान Read More नाम पूछने के बाद दुकानदार पर की फायरिंग,बाल-बाल बची जान

इशिता विश्वकर्मा से हेमंत बृजवासी तक सजेगी महफिल

राष्ट्रीय स्तर पर तृतीय और यूपी में प्रथम स्थान हासिल करने पर डॉ. आंबेडकर सेवा समिति ने जताया हर्ष Read More राष्ट्रीय स्तर पर तृतीय और यूपी में प्रथम स्थान हासिल करने पर डॉ. आंबेडकर सेवा समिति ने जताया हर्ष

20 नवंबर को ब्लू बर्ड्स इंटरनेशनल कॉलेज, धनौरा की प्रस्तुति के बाद ‘इंडियाज गॉट टैलेंट’ से चर्चित इशिता विश्वकर्मा संगीत प्रस्तुति देंगी। इसके साथ ही अमरोहा की तेजस्विनी शिव-दुर्गा नृत्य नाटिका, मथुरा के श्री गीत कृष्ण ब्रज सांस्कृतिक नृत्य और धीरेंद्र कुमार पांडे कथक एवं लोकनृत्य प्रस्तुत करेंगे।

प्रदूषण की रोकथाम हेतु परली प्रबंधन अपनाए Read More प्रदूषण की रोकथाम हेतु परली प्रबंधन अपनाए

21 नवंबर को ‘इंडियाज गॉट टैलेंट’ का नृत्य समूह क्रेजीहॉपर्स, बॉलीवुड गायक कुलदीप चौहान, जतिन निगम और दिव्यांशी मौर्य अपनी प्रस्तुतियां देंगे। शास्त्रीय नृत्यांगना ऐश्वर्या वर्मा भी मंच पर कला का प्रदर्शन करेंगी।

22 नवंबर को सारेगामा विजेता हेमंत बृजवासी की बॉलीवुड नाइट होगी। मेरठ की रुचि बलूनी रामायण पर आधारित प्रस्तुति देंगी। लखनऊ की रासरंग संस्था लोकनृत्यों और मुरारी लाल तिवारी गायन के माध्यम से दर्शकों का मनोरंजन करेंगे।

23 नवंबर को हरियाणवी गायक अजय हुड्डा की प्रस्तुति होगी। इसके अलावा जुगनू जादूगर का जादुई कार्यक्रम, राहुल जी का सांस्कृतिक नृत्य और मथुरा के दीपक शर्मा की फूलों की होली, रास एवं भजन श्रद्धालुओं को आकर्षित करेंगे।

16 शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थी भी दिखाएंगे प्रतिभा

स्थानीय प्रतिभाओं को मंच देने के लिए 21 से 23 नवंबर तक प्रतिदिन दोपहर एक से चार बजे तक विशेष सांस्कृतिक सत्र आयोजित होंगे। इनमें विभिन्न विद्यालयों और कॉलेजों के छात्र-छात्राएं अपनी प्रस्तुतियां देंगे।

21 नवंबर को द आर्यन, इंडन कॉन्वेंट स्कूल, ऑक्सफोर्ड इंटरनेशनल स्कूल और शांति देवी मेमोरियल पब्लिक स्कूल के विद्यार्थी कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। 22 नवंबर को सेंट मैरी कॉन्वेंट स्कूल, हिल्टन कॉन्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, जेबी इंटरनेशनल स्कूल, श्रीमद दयानंद कन्या गुरुकुल संस्कृत माध्यमिक विद्यालय, सिंह बाबा होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल और राधा कृष्ण पब्लिक स्कूल की प्रस्तुतियां होंगी।

23 नवंबर को सिंह बाबा होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल के साथ शेमफोर्ड फ्यूचरिस्टिक स्कूल, राणा इंटरनेशनल स्कूल, सेंट मैरी कॉन्वेंट स्कूल, लिटिल स्कॉलर्स एकेडमी और नोबल पब्लिक स्कूल के विद्यार्थी मंच पर अपनी प्रतिभा दिखाएंगे।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें