छात्रा खुशी शुक्ला एक घंटे का प्रतीकात्मक थानाध्यक्ष बनीं

Abhinav Shukla Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात संवाददाता
 
सिद्धार्थनगर।
 
मिशन शक्ति फेज 6.0 अभियान के तहत थानाध्यक्ष जितेंद्र सिंह  द्वारा तीर्थराज समर्था इंटर कॉलेज पकड़ी की छात्रा खुशी शुक्ला को प्रतीकात्मक रूप से एक घंटे के लिए थानाध्यक्ष उसका बाजार का दायित्व सौंपा गया तथा साइबर जागरूकता के अंतर्गत छात्राओं को पुलिस कार्यप्रणाली एवं दैनिक दिनचर्या की दी गई जानकारी ।
 
  थानाध्यक्ष जितेंद्र सिंह  के कुशल नेतृत्व में थाना उसका बाजार पर मिशन शक्ति जागरूकता अभियान के अंतर्गत छात्राओं हेतु विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है । कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विद्यालयों से आयी छात्राओं को थाना परिसर का भ्रमण कराया गया तथा उन्हें पुलिस की कार्यप्रणाली, थाना स्तर पर होने वाली दैनिक कार्यवाही, अभिलेखों के संधारण, जनसुनवाई, कानून-व्यवस्था बनाए रखने, महिला सुरक्षा, आपातकालीन सेवाओं तथा पुलिस के दायित्वों के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।भ्रमण के दौरान उन्हें थाने के प्रत्येक कार्यालय/शाखा, जैसे कार्यालय थानाध्यक्ष, जीडी कार्यालय, महिला हेल्प डेस्क, मालखाना, कंप्यूटर कक्ष, सीसीटीएनएस कक्ष, आगंतुक कक्ष एवं अन्य कार्यालयों का परिचय कराया गया।
 
साथ ही प्रत्येक कार्यालय में संपादित होने वाले कार्यों, उनकी उपयोगिता तथा पुलिस व्यवस्था में उनकी भूमिका के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई, जिससे छात्राओं को पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली को निकट से समझने का अवसर प्राप्त हुआ । इस पहल से छात्राओं में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता तथा पुलिस के प्रति विश्वास एवं सकारात्मक सोच का विकास हुआ ।
 
साथ ही  साथ सरकार के विभिन्न सरकारी योजनाओं के बारे मे जैसे कि प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना व बहू सम्मेलन अभियानमुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, रानी लक्ष्मी बाई बाल एवं महिला  सम्मान कोष, नारी शक्ति वंदन अधिनियम, मातृ शक्ति को सम्बल, निराश्रित महिला पेंशन योजनामुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना आदि अन्य योजनाओ से संबंधी जानकारी को बताया गया ।  महिला  सशक्तिकरण, एंटीरोमियो अभियान एवं साइबर अपराध सुरक्षा कार्यक्रम के अंतर्गत जानकारी  देते हुए हेल्पलाइन नंबरों-112, पुलिस आपातकालीन सेवा 1090, वूमेन पावर हेल्पलाइन 1076, माननीय मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 108, एंबुलेंस सेवा 1930, साइबर अपराध हेल्पलाइन 1098, चाइल्ड हेल्पलाइन 102, स्वास्थ्य सेवा के बारे में जानकारी दी गई ।
 
 
 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें