पंडितगंज बाजार में चोरी की बड़ी वारदात, लाखों के जेवरात समेत 20 हजार रुपये गायब

कादिरगंज थाना क्षेत्र में चोरों ने घर को बनाया निशाना, गृहस्वामी ने तीन से चार लाख रुपये के आभूषण चोरी होने की जताई आशंका

BIHAR SWATANTRA PRABHAT Picture
Published On

पटना (कादिरगंज)। कादिरगंज थाना क्षेत्र के पंडितगंज बाजार में चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के सोने-चांदी के आभूषण और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। चोरी की इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। पीड़ित परिवार में चिंता और नाराजगी का माहौल है।

मिली जानकारी के अनुसार, पंडितगंज निवासी प्रमोद चौधरी, पिता नाथुन चौधरी के घर में चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। गृहस्वामी के मुताबिक, घर से करीब तीन से चार लाख रुपये मूल्य के सोने के जेवरात के अलावा लगभग 20 हजार रुपये नकद गायब हैं। चोरी गए सामानों की वास्तविक सूची और कीमत का आकलन किया जाना अभी बाकी है।
घटना की जानकारी मिलने के बाद पीड़ित परिवार ने चोरी की वारदात को लेकर चिंता जताई है।पंडितगंज बाजार में चोरी की बड़ी वारदात, लाखों के जेवरात समेत 20 हजार रुपये गायब वहीं, पंडितगंज बाजार और आसपास के इलाकों में इस घटना के बाद लोगों के बीच सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चर्चा तेज हो गई है। स्थानीय लोगों ने क्षेत्र में पुलिस गश्ती बढ़ाने की जरूरत बताई है।फिलहाल चोरी की इस घटना में शामिल लोगों का पता लगाने और चोरी गए सामानों की बरामदगी को लेकर पुलिस की कार्रवाई का इंतजार है।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें