डा० अपर्णा तिवारी ने "फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएट एग्जामिनेशन" की परीक्षा उत्तीर्ण कर बढ़ाया जिले का गौरव

Ambedkarnagar Swatantra Prabhat Picture
Published On

सन् 2024 में रसिया से MBBS की पढ़ाई पूरी करने के बाद FMGE परीक्षा उत्तीर्ण कर भारत में मेडिकल प्रैक्टिस का लाइसेंस प्राप्त करके अपर्णा ने अपने परिवार की पहली MBBS डॉक्टर बनने का गौरव हासिल किया।

अम्बेडकर नगर।

जनपद के भीटी तहसील अन्तर्गत स्थित ग्राम छितुनी छोटी की बेटी डा० अपर्णा तिवारी ने FMGE (Foreign Medical Graduate Examination) परीक्षा उत्तीर्ण करके एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। भारत में चिकित्सा अभ्यास के लिए आवश्यक लाइसेंस प्राप्त कर उन्होंने अपने परिवार सहित पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

डालमिया सीमेंट कंपनी में उच्च पद पर कार्यरत पिता राजीव कुमार तिवारी एवं माता श्रुति तिवारी की सुपुत्री डा० अपर्णा तिवारी ने अपनी मेहनत, लगन और दृढ़ संकल्प से परिवार के वर्षों पुराने सपने को साकार किया है। वह अपने परिवार की पहली MBBS डॉक्टर बनी हैं। उनकी इस ऐतिहासिक सफलता से उनके दादा रामसुख तिवारी, बाबा डॉ. चंद्रभान तिवारी तथा परिवार के वरिष्ठजन दिनेश तिवारी, अशोक तिवारी, विजय बहादुर तिवारी एवं दिलीप कुमार तिवारी सहित समस्त तिवारी परिवार में हर्ष और गर्व का माहौल है।

अपर्णा की इस उपलब्धि ने न केवल परिवार के सपने को साकार किया है, बल्कि गांव और क्षेत्र की बेटियों के लिए भी एक प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया है। उनकी सफलता यह संदेश देती है कि मेहनत, समर्पण और दृढ़ इच्छाशक्ति से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।
एक बेटी की सफलता ने पूरे परिवार की पीढ़ियों के सपनों का साकार किया है। डा० अपर्णा की इस उपलब्धि ने परिवार के बुजुर्गों के सपनों को नई उड़ान दी है और आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बनी है।

बाजार की भीड़ में गायब हुई चार साल की बच्ची का तालाब में मिला शव Read More बाजार की भीड़ में गायब हुई चार साल की बच्ची का तालाब में मिला शव

इस गौरवपूर्ण उपलब्धि अमरेन्द्र तिवारी, महेन्द्र तिवारी, सुरेश तिवारी, अमरेश तिवारी, प्रशांत तिवारी, अंकुर तिवारी, संदीप तिवारी, संजीव तिवारी एवं चिन्मय तिवारी सहित रिश्तेदारों एवं शुभचिंतकों व क्षेत्र वासियों ने डा० अपर्णा को अपनी शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और सफल चिकित्सकीय जीवन की कामना की है।

चार साल पुराने हत्या के मामले में 25-25 हजार के दो इनामी गिरफ्तार Read More चार साल पुराने हत्या के मामले में 25-25 हजार के दो इनामी गिरफ्तार

Post Comments

Comments