नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
भारत
कलम-दवात पूजा के साथ सजे सांस्कृतिक कार्यक्रम
प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित
नैनी, प्रयागराज। श्री चित्रगुप्त वंशज सभा यमुनापार, नैनी के तत्वावधान में स्थानीय अभिनंदन अतिथि गृह में सामूहिक कलम-दवात पूजा एवं रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। समारोह में बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान श्री चित्रगुप्त जी की विधि-विधान एवं श्रद्धा-भाव से की गई सामूहिक कलम-दवात पूजा-अर्चना के साथ हुआ। इस दौरान चित्रांश परिवार के लोगों ने एकजुट होकर भगवान चित्रगुप्त का पूजन-अर्चन किया और सुख-समृद्धि की कामना की।
पूजा-अर्चना के उपरांत आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में बच्चों एवं अन्य प्रतिभागियों ने गायन, वादन और नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र, मोमेंटो एवं अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया गया। इसके बाद आयोजित भव्य भंडारे में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।
आयोजन को सफल बनाने में कायस्थ समाज के पदाधिकारियों एवं चित्रांश परिवार के सदस्यों का विशेष योगदान रहा। इस अवसर पर मुख्य संरक्षक एस.बी.पी. सिन्हा, विनोद श्रीवास्तव, चंद्रमोहन श्रीवास्तव, एस.एन. श्रीवास्तव, आर.एन. श्रीवास्तव, सभाध्यक्ष शैलेन्द्र श्रीवास्तव, महामंत्री जीत श्रीवास्तव, अनुपम सक्सेना, मयंक सक्सेना, अजय श्रीवास्तव, मुकेश श्रीवास्तव, राजू श्रीवास्तव, अंकित श्रीवास्तव, रेखा श्रीवास्तव एवं अमिता श्रीवास्तव सहित चित्रगुप्त वंशज सभा के अनेक सदस्य उपस्थित रहे। अंत में सभा के पदाधिकारियों ने सभी अतिथियों एवं सहयोगकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया।
#भंडारा #HindiNews #उत्तरप्रदेशसमाचार #PrayagrajNews #NainiNews #प्रयागराज #CulturalProgram #धार्मिकआयोजन #सांस्कृतिककार्यक्रम #नैनी #सम्मानसमारोह #कलमदवातपूजा #चित्रगुप्तपूजा #भगवानचित्रगुप्त #ChitraguptaPuja #KayasthaSamaj #कायस्थसमाज #कलमदवात #यमुनापार #पूजाअर्चना #बच्चोंकीप्रतिभा #प्रतिभासम्मान #चित्रांशपरिवार #KayasthaCommunity #SwatantraPrabhat Is this conversation helpful so far?


Comments