नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
जनसुनवाई में एसपी ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं
भूमि विवाद से लेकर साइबर धोखाधड़ी तक के मामले पहुंचे, संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध और निष्पक्ष निस्तारण के निर्देश
स्वतंत्र प्रभात संवाददाता
सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने सोमवार, 23 नवंबर को पुलिस कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई/जनता दर्शन कार्यक्रम में जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से आए फरियादियों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने प्रत्येक शिकायत को गंभीरता और संवेदनशीलता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को त्वरित एवं निष्पक्ष कार्रवाई के निर्देश दिए।
जनसुनवाई के दौरान भूमि विवाद, पारिवारिक विवाद, मारपीट, गुमशुदगी, साइबर धोखाधड़ी, राजस्व संबंधी मामलों सहित विभिन्न पुलिस संबंधी शिकायतें सामने आईं। पुलिस अधीक्षक ने सभी प्रकरणों का संज्ञान लेते हुए संबंधित क्षेत्राधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को निर्देशित किया कि शिकायतों की निष्पक्ष, पारदर्शी और तथ्यपरक जांच कर निर्धारित समयसीमा में उनका निस्तारण सुनिश्चित करें।
उन्होंने स्पष्ट कहा कि शिकायतकर्ताओं को की गई कार्रवाई की जानकारी समय से दी जाए और किसी भी पीड़ित को अनावश्यक रूप से परेशान न किया जाए। जिन मामलों में तत्काल हस्तक्षेप की आवश्यकता है, उनमें बिना विलंब विधिक कार्रवाई की जाए। साथ ही जांच और निस्तारण में लापरवाही, अनावश्यक देरी अथवा उत्पीड़न की शिकायत मिलने पर संबंधित के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की चेतावनी भी दी।
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जनसुनवाई पुलिस और आमजन के बीच विश्वास एवं संवाद मजबूत करने का महत्वपूर्ण माध्यम है। जनता की समस्याओं का त्वरित, निष्पक्ष और संतोषजनक समाधान पुलिस की प्राथमिकता है।


Comments