पासी समाज की वंशवादी राजनीति पर सूरज पासी का निशाना, मसूरियादीन पासी को मिले आंबेडकर जैसा सम्मान

बोले- कब तक नेताओं की दरी बिछाता रहेगा समाज, अपने महापुरुषों के इतिहास और अधिकारों के लिए एकजुट होना होगा

हर्षिता यादव  Picture
Published On

बाराबंकी। महाराजा कंसा पासी के किले को अतिक्रमण मुक्त कराने और समाज को जागरूक करने के अभियान पर निकले लाखन आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सूरज पासी ने पासी समाज में वंशवादी राजनीति को लेकर राजनीतिक दलों पर निशाना साधा। उन्होंने सपा नेताओं इंद्रजीत सरोज और तूफानी सरोज का नाम लेते हुए आरोप लगाया कि समाज को कुछ परिवारों तक सीमित रखा जा रहा है। सवाल उठाया कि आखिर कब तक पासी समाज नेताओं की दरी बिछाने और कुर्सियां लगाने तक सीमित रहेगा।

रामनगर विधानसभा क्षेत्र के मरौचा गांव में वीरांगना ऊदा देवी पासी के बलिदान दिवस पर आयोजित जागरूकता बैठक में सूरज पासी ने कहा कि समाज को अपने अधिकारों के लिए संगठित होना होगा। उन्होंने कहा कि जब पासी समाज एकजुट था, तब अवध में उसकी मजबूत पहचान थी, लेकिन बिखराव के कारण उसके अधिकार कमजोर हुए हैं। उन्होंने लोगों से अपनी समस्याओं पर खुलकर चर्चा करने और एकता बनाए रखने की अपील की।

नशे और लालच में न बेचें अपना मत

राजनीतिक दलों पर आरोप लगाते हुए सूरज पासी ने कहा कि चुनाव के समय समाज से वोट मांगे जाते हैं, लेकिन बाद में उसे सीमित भूमिका में रखा जाता है। उन्होंने लोगों से शराब और अन्य प्रलोभनों के बदले अपना मत न बेचने तथा सोच-समझकर मतदान करने की अपील की। पीडीए की राजनीति पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि राजनीतिक दलों को नारों और गठबंधनों से आगे बढ़कर पासी समाज के हितों और सम्मान पर भी ध्यान देना चाहिए। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश की कई विधानसभा सीटों पर समाज की एकजुटता चुनावी परिणामों को प्रभावित कर सकती है।

मनमोहन सिंह की ईमानदारी पर था भरोसा, इसलिए बनाया प्रधानमंत्री: सोनिया गांधी Read More मनमोहन सिंह की ईमानदारी पर था भरोसा, इसलिए बनाया प्रधानमंत्री: सोनिया गांधी

मसूरियादीन पासी को मिले उचित ऐतिहासिक सम्मान

सपा सरकार बनी तो मुफ्त राशन के साथ देंगे सरसों का तेल: अखिलेश Read More सपा सरकार बनी तो मुफ्त राशन के साथ देंगे सरसों का तेल: अखिलेश

सूरज पासी ने महाशय मसूरियादीन पासी को डॉ. भीमराव आंबेडकर के समान सम्मान दिए जाने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि मसूरियादीन पासी ने स्वतंत्रता संग्राम और समाज के उत्थान के लिए जीवन समर्पित किया तथा नौ वर्ष जेल में बिताए। उनके अनुसार, वह 1946 में संविधान सभा के सदस्य बने और स्वतंत्र भारत में 1952 से 1972 के बीच चार बार लोकसभा के लिए निर्वाचित हुए। उन्होंने कहा कि समाज के महापुरुषों के योगदान को उचित पहचान और सम्मान मिलना चाहिए।

चुनाव नजदीक आते ही जागा अखिलेश का दलित प्रेम : बृजलाल Read More चुनाव नजदीक आते ही जागा अखिलेश का दलित प्रेम : बृजलाल

कंसा पासी के किले को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग

सूरज पासी ने महाराजा कंसा पासी के ऐतिहासिक किले और वहां स्थित शिव मंदिर को कथित अतिक्रमण से मुक्त कराने तथा उनके संरक्षण की मांग की। उन्होंने महाराजा कंसा पासी के ऐतिहासिक योगदान का उल्लेख करते हुए कहा कि उन्होंने 21 राजाओं की टुकड़ी बनाकर सैयद सालार मसूद के विरुद्ध संघर्ष किया था। उन्होंने समाज के लोगों से अपने इतिहास और महापुरुषों के बारे में पढ़ने तथा बच्चों को शिक्षित करने का आह्वान किया।

बैठक में युवाओं को नशे से दूर रखने, समाज को नशामुक्त बनाने, आपसी विवाद भुलाकर एकजुट रहने और मतदान के अधिकार के प्रति जागरूक होने का संदेश दिया गया। सूरज पासी ने कहा कि सामाजिक एकता और राजनीतिक भागीदारी के बिना बराबरी की हिस्सेदारी हासिल करना मुश्किल है। कार्यक्रम के अंत में ‘लाखन आर्मी जिंदाबाद’, ‘पासी समाज जिंदाबाद’ और ‘वीरांगना ऊदा देवी पासी अमर रहें’ के नारे लगाए गए।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें