INI-CET में श्रिया कुमार ने देशभर में हासिल की आठवीं रैंक, अम्बेडकर नगर का बढ़ाया मान

JIPMER से MBBS में गोल्ड मेडल हासिल करने के बाद एक और बड़ी सफलता, परिवार और क्षेत्र में खुशी की लहर

Ambedkarnagar Swatantra Prabhat Picture
Published On

अम्बेडकरनगर।

प्रतिभा, लगन और कठिन परिश्रम के दम पर जनपद की होनहार बेटी श्रिया कुमार ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी मेधा का परचम लहराया है। ग्राम मजगवाँ, यरकी निवासी विनोद कुमार की पुत्री एवं सीताराम की पौत्री श्रिया ने प्रतिष्ठित चिकित्सा स्नातकोत्तर प्रवेश परीक्षा INI-CET में अखिल भारतीय स्तर पर आठवीं रैंक (AIR-8) हासिल कर जनपद को गौरवान्वित किया है। एक नवंबर 2026 को आयोजित इस परीक्षा में उनकी शानदार सफलता से परिवार सहित पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

श्रिया की यह उपलब्धि इसलिए भी खास है, क्योंकि इससे पहले वह प्रतिष्ठित जवाहरलाल इंस्टीट्यूट ऑफ पोस्टग्रेजुएट मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च (JIPMER), पुडुचेरी से एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी कर गोल्ड मेडल प्राप्त कर चुकी हैं। इतना ही नहीं, उन्होंने अखिल भारतीय इंटर-AIIMS क्विज प्रतियोगिता में भी विजेता बनकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया था।

उनकी शैक्षणिक उपलब्धियों का सिलसिला यहीं नहीं थमता। वर्ष 2020 में सीबीएसई की कक्षा 12वीं की परीक्षा में विज्ञान वर्ग में उत्तर प्रदेश में सर्वोच्च अंक हासिल कर उन्होंने अपनी असाधारण प्रतिभा का परिचय दिया था। लगातार मिल रही सफलताएं उनकी मेहनत, अनुशासन और चिकित्सा क्षेत्र के प्रति समर्पण को दर्शाती हैं।

दीपावली पर सड़कों पर आतिशबाजी और तेज आवाज में डीजे बनाने पर रोक Read More दीपावली पर सड़कों पर आतिशबाजी और तेज आवाज में डीजे बनाने पर रोक

श्रिया के चाचा डॉ. मुकेश राना महामाया राजकीय एलोपैथिक मेडिकल कॉलेज, अम्बेडकर नगर में मेडिसिन विभाग के प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष हैं। वहीं, उनकी छोटी बहन डॉ. राम मनोहर लोहिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज, लखनऊ में एमबीबीएस द्वितीय वर्ष की पढ़ाई कर रही हैं।

दुद्धी के वृहद रोजगार मेले में 612 अभ्यर्थियों को मिला नौकरी का अवसर Read More दुद्धी के वृहद रोजगार मेले में 612 अभ्यर्थियों को मिला नौकरी का अवसर

श्रिया की इस उपलब्धि पर परिवारजनों, शुभचिंतकों और क्षेत्रवासियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है। उनकी सफलता ने न केवल परिवार बल्कि पूरे अम्बेडकर नगर का गौरव बढ़ाया है। श्रिया की यह उपलब्धि उन युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है, जो कठिन परिश्रम और दृढ़ संकल्प के साथ अपने सपनों को साकार करना चाहते हैं।

80-90 वर्षों से सड़क की राह देख रहे आदिवासी परिवारों की आवाज बने आनन्द पटेल दयालु Read More 80-90 वर्षों से सड़क की राह देख रहे आदिवासी परिवारों की आवाज बने आनन्द पटेल दयालु

Post Comments

Comments