अस्पतालों की संख्या ही नहीं, इलाज की गुणवत्ता भी बढ़ाएगी योगी सरकार

‘आयुष्मान गुणवत्ता यात्रा’ के जरिए राष्ट्रीय मानकों वाले अस्पतालों को योजना से जोड़ने की तैयारी, पहले से सूचीबद्ध अस्पतालों को एनएबीएच प्रमाणन के लिए किया जाएगा प्रोत्साहित

हर्षिता यादव  Picture
Published On

लखनऊ। प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं का दायरा बढ़ाने के साथ उपचार की गुणवत्ता सुधारने के लिए योगी सरकार ‘आयुष्मान गुणवत्ता यात्रा’ अभियान शुरू करने जा रही है। इसके तहत राष्ट्रीय स्तर के गुणवत्ता मानकों पर खरे उतरने वाले अधिक से अधिक अस्पतालों को आयुष्मान भारत योजना से जोड़ा जाएगा। वहीं, पहले से योजना में सूचीबद्ध अस्पतालों को भी राष्ट्रीय गुणवत्ता मानकों के अनुरूप सुविधाएं विकसित करने और एनएबीएच प्रमाणन हासिल करने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।

सरकार का जोर केवल अस्पतालों और बिस्तरों की संख्या बढ़ाने पर नहीं, बल्कि मरीजों को सुरक्षित, बेहतर और भरोसेमंद उपचार उपलब्ध कराने पर भी है। प्रस्तावित अभियान के माध्यम से आयुष्मान योजना के लाभार्थियों को गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधाओं वाले अधिक अस्पतालों में इलाज कराने का विकल्प मिल सकेगा।

एनएबीएच मान्यता प्राप्त अस्पतालों को योजना से जोड़ने की पहल

स्टेट एजेंसी फॉर कॉम्प्रिहेंसिव हेल्थ एंड इंटीग्रेटेड सर्विसेज (साचीज) की मुख्य कार्यकारी अधिकारी अर्चना वर्मा ने बताया कि प्रदेश में कई ऐसे अस्पताल हैं, जिन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर निर्धारित गुणवत्ता मानकों के अनुरूप अपनी चिकित्सा सेवाएं विकसित की हैं, लेकिन वे अभी तक आयुष्मान भारत योजना में सूचीबद्ध नहीं हैं। अभियान के तहत ऐसे अस्पतालों की पहचान कर उन्हें योजना से जुड़ने के लिए आमंत्रित किया जाएगा।

यूपी में ओडीओपी की तर्ज पर शुरू होगी ‘वन डिस्ट्रिक्ट-वन आर्ट’ योजना: योगी Read More यूपी में ओडीओपी की तर्ज पर शुरू होगी ‘वन डिस्ट्रिक्ट-वन आर्ट’ योजना: योगी

इसके लिए अस्पताल प्रबंधन को सूचीबद्ध होने की प्रक्रिया और आवश्यक औपचारिकताओं की जानकारी दी जाएगी। इससे आयुष्मान लाभार्थियों को बेहतर चिकित्सा सुविधाओं वाले अस्पतालों में उपचार का अवसर मिलेगा और योजना के अंतर्गत गुणवत्तापूर्ण सेवाएं देने वाले संस्थानों की संख्या भी बढ़ेगी।

सीएम योगी सोमवार को करेंगे जनगणना-2027 की स्व-गणना प्रक्रिया का शुभारंभ Read More सीएम योगी सोमवार को करेंगे जनगणना-2027 की स्व-गणना प्रक्रिया का शुभारंभ

मौजूदा अस्पतालों को भी गुणवत्ता सुधार के लिए करेंगे प्रेरित

सरकारी योजनाओं का लाभ लेना होगा आसान, एक ही स्थान पर मिलेगी आवेदन संबंधी सहायता-श्री केशव प्रसाद मौर्य Read More सरकारी योजनाओं का लाभ लेना होगा आसान, एक ही स्थान पर मिलेगी आवेदन संबंधी सहायता-श्री केशव प्रसाद मौर्य

अर्चना वर्मा के अनुसार, अभियान का उद्देश्य नए अस्पतालों को जोड़ने तक सीमित नहीं रहेगा। पहले से आयुष्मान योजना में शामिल अस्पतालों को भी एनएबीएच प्रमाणन प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। इसके तहत अस्पतालों को राष्ट्रीय गुणवत्ता मानकों, मरीजों की सुरक्षा और उपचार व्यवस्था से जुड़े प्रावधानों की जानकारी दी जाएगी। साथ ही, जिन क्षेत्रों में सुधार की जरूरत है, उनकी पहचान कर अस्पताल प्रबंधन को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जाएंगे।

संवाद और जागरूकता गतिविधियों पर रहेगा जोर

‘आयुष्मान गुणवत्ता यात्रा’ के तहत अस्पतालों, चिकित्सा विशेषज्ञों और संबंधित संस्थाओं के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन गतिविधियों के जरिए अस्पतालों को गुणवत्ता आधारित स्वास्थ्य सेवाओं और राष्ट्रीय मानकों को अपनाने के महत्व से अवगत कराया जाएगा।

सरकार का मानना है कि गुणवत्ता प्रमाणन महज औपचारिकता नहीं, बल्कि मरीजों की सुरक्षा, बेहतर उपचार और अस्पतालों की जवाबदेही सुनिश्चित करने का महत्वपूर्ण माध्यम है। इस पहल से प्रदेश में आयुष्मान योजना के तहत स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और विश्वसनीयता को नई मजबूती मिलने की उम्मीद है।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें