श्रीभूमि जिले के आदर्श कृष्णानगर मॉडल विलेज में एयरटेल नेटवर्क की बदहाल स्थिति, 4G सेवा भी ठीक से उपलब्ध नहीं

5G सेवा तो दूर, 4G नेटवर्क के लिए भी तरस रहे ग्रामीण! केंद्रीय दूरसंचार मंत्री और श्रीभूमि जिला आयुक्त से हस्तक्षेप की मांग। 

Abhinav Shukla Picture
Published On

श्रीभूमि संवाददाता स्वतंत्र प्रभात:   : श्रीभूमि जिले के रामकृष्णनगर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत दरगारबंद जीपी के आदर्श कृष्णानगर मॉडल विलेज में एयरटेल मोबाइल नेटवर्क की बदहाल स्थिति से आम लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

ग्रामीणों का आरोप है कि 5G सेवा तो दूर, इलाके में ठीक से 4G नेटवर्क भी उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। वर्तमान डिजिटल युग में इंटरनेट सेवा लोगों के दैनिक जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुकी है। शिक्षा, ऑनलाइन आवेदन, सरकारी सेवाओं का लाभ उठाने, बैंकिंग लेन-देन सहित विभिन्न आवश्यक कार्यों के लिए इंटरनेट पर निर्भर रहना पड़ता है। लेकिन कमजोर नेटवर्क के कारण क्षेत्र के विद्यार्थियों, व्यवसायियों एवं आम ग्रामीणों को लगातार परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। विशेषकर आपातकालीन परिस्थितियों में इंटरनेट और मोबाइल नेटवर्क की आवश्यकता होने पर नेटवर्क उपलब्ध नहीं रहने से लोगों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।

स्थानीय निवासियों का आरोप है कि लंबे समय से इस समस्या से अवगत कराने के बावजूद संबंधित अधिकारियों की ओर से अब तक कोई प्रभावी कदम नहीं उठाया गया है। अधिकारियों की कथित उदासीनता के कारण नेटवर्क सेवा में कोई उल्लेखनीय सुधार नहीं हो पा रहा है। ऐसे में एक मॉडल विलेज में बेहतर डिजिटल संचार व्यवस्था की स्थिति पर सवाल उठने लगे हैं। इस गंभीर समस्या को लेकर ग्रामीणों ने केंद्रीय दूरसंचार मंत्री एवं श्रीभूमि जिला आयुक्त का ध्यान आकर्षित किया है। ग्रामीणों की मांग है कि मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित एयरटेल अधिकारियों के साथ बातचीत कर नेटवर्क समस्या के समाधान के लिए शीघ्र आवश्यक कदम उठाए जाएं। ग्रामीणों ने प्रशासन एवं दूरसंचार विभाग से आग्रह किया है कि आदर्श कृष्णानगर मॉडल विलेज में निर्बाध मोबाइल नेटवर्क और बेहतर इंटरनेट सेवा सुनिश्चित करने के लिए तत्काल प्रभावी कार्रवाई की जाए, ताकि आम जनता को इस समस्या से राहत मिल सके।




About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें