व्यय संवेदनशीलता के लिहाज से सोनभद्र का कोई विधानसभा क्षेत्र संवेदनशील नहीं

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला व्यय संवेदनशील कमेटी की बैठक सम्पन्न, अवैध नकदी, शराब व अन्य सामग्री की बरामदगी पर तत्काल सूचना देने के निर्देश

राजेश तिवारी Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात संवाददाता

सोनभद्र, 23 नवम्बर। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी चर्चित गौड़ की अध्यक्षता में सोमवार को जिला व्यय संवेदनशील कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में आबकारी, राज्य कर एवं वाणिज्य कर, आयकर, पुलिस विभाग, जिला अग्रणी बैंक तथा नोडल व्यय अधिकारी के प्रतिनिधियों ने प्रतिभाग किया।

बैठक में संबंधित विभागों एवं एजेंसियों के प्रतिनिधियों ने अवगत कराया कि जनपद का कोई भी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र व्यय के दृष्टिकोण से संवेदनशील श्रेणी में नहीं है। इस संबंध में जिलाधिकारी ने सभी संबंधित एजेंसियों से लिखित इनपुट भी प्राप्त किए।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान कहीं भी अवैध नकदी, शराब, मादक पदार्थ, बहुमूल्य धातुओं, आभूषणों अथवा अन्य सामग्री के वितरण या नकदी की बरामदगी का मामला सामने आता है तो इसकी सूचना तत्काल जिला निर्वाचन कार्यालय को उपलब्ध कराई जाए।

श्री खाटू श्याम जन्मोत्सव पर निकली निशान यात्रा Read More श्री खाटू श्याम जन्मोत्सव पर निकली निशान यात्रा

उन्होंने सभी संबंधित एजेंसियों को आपसी समन्वय के साथ सतर्कता एवं निगरानी बनाए रखने के निर्देश दिए। कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं प्रलोभनमुक्त ढंग से सम्पन्न कराने के लिए सभी विभाग अपनी जिम्मेदारियों का प्रभावी ढंग से निर्वहन करें।

सीएचसी बनने से क्षेत्र के नागरिकों को मिलेगी बेहतर इलाज की सुविधा : सांसद जगदंबिका पाल Read More सीएचसी बनने से क्षेत्र के नागरिकों को मिलेगी बेहतर इलाज की सुविधा : सांसद जगदंबिका पाल

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें