दलित सम्मेलन से पहले राजभर का अखिलेश पर हमला, बोले- पहले बहुजन महापुरुषों से जुड़े मुद्दों पर दें जवाब

एक्स पर पोस्ट कर सपा शासन के फैसलों को लेकर उठाए सवाल, बाबा साहेब और कांशीराम के सम्मान पर मांगा जवाब

हर्षिता यादव  Picture
Published On

लखनऊ। आगरा में समाजवादी पार्टी के दलित सम्मेलन से पहले प्रदेश की राजनीति में आरोप-प्रत्यारोप तेज हो गए हैं। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर पोस्ट कर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि आगरा में दलित सम्मेलन के मंच से नई घोषणाएं करने से पहले अखिलेश यादव को बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर और मान्यवर कांशीराम के सम्मान से जुड़े पुराने मामलों पर जवाब देना चाहिए।

राजभर ने अपनी पोस्ट में अखिलेश यादव को संबोधित करते हुए कहा कि यदि वह पीडीए सम्मेलन में दलितों के हितों की बात कर रहे हैं तो उन्हें बहुजन महापुरुषों के कथित अपमान से जुड़े मुद्दों पर भी अपना पक्ष स्पष्ट करना चाहिए। उन्होंने सपा सांसद रामजीलाल सुमन के राणा सांगा को लेकर दिए गए बयान का जिक्र करते हुए अखिलेश से हिंदू समाज से माफी मांगने की मांग करने को कहा।

जिलों के नाम बदलने का उठाया मुद्दा

राजभर ने सपा सरकार के कार्यकाल में जिलों के नाम बदलने के फैसलों पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि भीम नगर का नाम बदलकर संभल, रमाबाई नगर का नाम कानपुर देहात और कांशीराम नगर का नाम कासगंज कर दिया गया था। उन्होंने बहुजन महापुरुषों के नाम पर संचालित योजनाओं को बंद किए जाने और अस्पतालों, विश्वविद्यालयों तथा शिक्षण संस्थानों के नाम बदलने का मुद्दा भी उठाया।

कारसेवकों पर गोलीबारी को जायज ठहराने पर भड़के भाजपा प्रवक्ता Read More कारसेवकों पर गोलीबारी को जायज ठहराने पर भड़के भाजपा प्रवक्ता

उन्होंने लखनऊ के डॉ. भीमराव आंबेडकर हरित पार्क और कन्नौज के आंबेडकर मेडिकल कॉलेज का उल्लेख करते हुए कहा कि अखिलेश यादव को आगरा के सम्मेलन में इन फैसलों पर भी जवाब देना चाहिए।

विपक्षी गठबंधन से भाजपा को नुकसान नहीं होगा: जयवीर सिंह Read More विपक्षी गठबंधन से भाजपा को नुकसान नहीं होगा: जयवीर सिंह

पनवारी कांड और इटावा की घटना का किया जिक्र

चुनाव नजदीक आते ही जागा अखिलेश का दलित प्रेम : बृजलाल Read More चुनाव नजदीक आते ही जागा अखिलेश का दलित प्रेम : बृजलाल

राजभर ने आगरा के पनवारी कांड का हवाला देते हुए सपा शासनकाल पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि उस दौरान जाटव समाज की बारात पर हमला हुआ था। दूल्हे के घोड़ी पर बैठकर बारात निकालने को लेकर हुए विवाद ने जातीय हिंसा का रूप ले लिया था, जिसमें नौ लोगों की जान गई थी। उन्होंने इटावा की एक घटना का जिक्र करते हुए दलितों के साथ हुए कथित अत्याचारों को लेकर भी सपा से जवाब मांगा।

आजम खां की टिप्पणी पर भी उठाए सवाल

राजभर ने आजम खां की ओर से बाबा साहेब को लेकर की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणी का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने कहा कि गाजियाबाद में आला हजरत हज हाउस के उद्घाटन समारोह के दौरान अखिलेश यादव की मौजूदगी में यह टिप्पणी की गई थी, लेकिन उन्होंने इसका विरोध नहीं किया।

उन्होंने शिवपाल यादव के उस बयान पर भी सवाल उठाया, जिसमें आजम खां को गृह मंत्री बनाने की बात कही गई थी। राजभर ने पूछा कि बाबा साहेब को लेकर विवादित टिप्पणी करने वाले व्यक्ति को इस तरह का महत्वपूर्ण पद देने की बात किस राजनीति का हिस्सा है।

अंत में राजभर ने आगरा में होने वाले सपा सम्मेलन पर तंज कसते हुए कहा कि जनता सपा के पुराने कार्यकाल और वर्तमान घोषणाओं के बीच अंतर को समझेगी। उन्होंने अखिलेश यादव से दलितों और बहुजन महापुरुषों से जुड़े सवालों पर अपना पक्ष स्पष्ट करने की मांग की।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें