मुख्यमंत्री योगी तक पहुंचा सोनभद्र की महिलाओं का हुनर, ‘सोनअर्थ’ के उत्पादों की बढ़ी पहचान

मंत्री संजीव गोंड ने मुख्यमंत्री योगी को भेंट किए ‘सोनअर्थ’ के उत्पाद, सोनभद्र की 4,700 से अधिक महिलाओं के हुनर को मिलेगी नई पहचान

राजेश तिवारी Picture
Published On

ब्यूरो रिपोर्ट

लखनऊ। सोनभद्र की महिलाओं के हुनर और मेहनत से तैयार स्थानीय उत्पाद अब प्रदेश स्तर पर अपनी पहचान बना रहे हैं। स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा तैयार किए जा रहे ‘सोनअर्थ’ ब्रांड के उत्पाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तक पहुंचे। उत्तर प्रदेश सरकार के समाज कल्याण राज्यमंत्री संजीव कुमार गोंड ने लखनऊ स्थित मुख्यमंत्री आवास, 5 कालिदास मार्ग पर मुख्यमंत्री से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें ‘सोनअर्थ’ ब्रांड के विभिन्न उत्पाद भेंट किए। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री को सोनभद्र की महिलाओं के कौशल, स्थानीय उत्पादों को ब्रांड के रूप में विकसित करने और उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी।

ठेकुआ से शहद और हर्बल साबुन तक, सोनभद्र की पहचान बने उत्पाद

‘सोनअर्थ’ के उत्पादों में स्थानीय परंपरा, प्राकृतिक संपदा और महिलाओं की उद्यमशीलता की झलक देखने को मिलती है। मुख्यमंत्री को भेंट किए गए उत्पादों में ज्वार, रागी, कोदो और गेहूं से तैयार चार प्रकार के ठेकुआ, जंगल के फूलों से एकत्रित प्राकृतिक जंगली शहद, कृषि उपज से तैयार हर्बल शहद, मंदिरों में चढ़ाए गए फूलों से निर्मित ‘शिव द्वार’ अगरबत्ती तथा बकरी के दूध, हर्बल, कॉफी और हल्दी-चंदन से बने चार प्रकार के साबुन शामिल रहे।

लापरवाही पर ग्राम पंचायत सचिव विवेकानंद निलंबित, संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की संस्तुति Read More लापरवाही पर ग्राम पंचायत सचिव विवेकानंद निलंबित, संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की संस्तुति

डीएमएफ के सहयोग से ब्रांडिंग और बाजार उपलब्ध कराने की पहल

उपद्रवों से उत्सवों तक पहुंचा उत्तर प्रदेश, यही नए भारत की पहचान : योगी Read More उपद्रवों से उत्सवों तक पहुंचा उत्तर प्रदेश, यही नए भारत की पहचान : योगी

जिला खनिज फाउंडेशन (डीएमएफ) के सहयोग से ‘सोनअर्थ’ को व्यवस्थित ब्रांड के रूप में विकसित किया जा रहा है। इसके तहत ब्रांड का लोगो, आकर्षक पैकेजिंग, प्रचार-प्रसार सामग्री और उत्पादों की गुणवत्ता जांच जैसी व्यवस्थाएं विकसित की जा रही हैं। इसका उद्देश्य महिलाओं के पारंपरिक हुनर को व्यावसायिक पहचान दिलाने के साथ उनके उत्पादों को बेहतर बाजार उपलब्ध कराना और आय के नए अवसर पैदा करना है।

सीएम योगी ने वानिकी एवं औद्यानिकी विश्वविद्यालय की रखी आधारशिला, 55 विकास परियोजनाओं की दी सौगात Read More सीएम योगी ने वानिकी एवं औद्यानिकी विश्वविद्यालय की रखी आधारशिला, 55 विकास परियोजनाओं की दी सौगात

4,700 से अधिक महिलाएं बन रहीं आत्मनिर्भरता की भागीदार

‘सोनअर्थ’ से जुड़ी आजीविका गतिविधियों में 4,700 से अधिक महिलाएं भागीदारी कर रही हैं। इनमें एक हजार से अधिक महिलाएं साबुन निर्माण, 200 से अधिक अगरबत्ती निर्माण, दो हजार से अधिक श्रीअन्न की खेती, 500 से अधिक ठेकुआ निर्माण और एक हजार से अधिक महिलाएं शहद उत्पादन एवं संग्रहण से जुड़ी हैं। इन गतिविधियों से न केवल ग्रामीण महिलाओं को रोजगार और आय के अवसर मिल रहे हैं, बल्कि स्थानीय किसानों और जनजातीय समुदायों को भी लाभ पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।

महिलाओं के हुनर को मिलेगा व्यापक बाजार : संजीव कुमार गोंड

इस अवसर पर राज्यमंत्री संजीव कुमार गोंड ने कहा कि ‘सोनअर्थ’ महज एक ब्रांड नहीं, बल्कि सोनभद्र की मातृशक्ति के हुनर, परिश्रम, आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता की पहचान है। स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं अपने कौशल और मेहनत से ऐसे उत्पाद तैयार कर रही हैं, जिन्हें बेहतर बाजार और पहचान दिलाने की जरूरत है। ‘सोनअर्थ’ इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

उन्होंने कहा कि सोनभद्र की महिलाओं में हुनर और आगे बढ़ने का सामर्थ्य है। इस ब्रांड के माध्यम से उनके उत्पादों को प्रदेश और देश के व्यापक बाजार तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। इससे महिलाओं की आर्थिक स्थिति मजबूत होने के साथ ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी गति मिलेगी।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें