वाराणसी जोन पुलिस का बड़ा एक्शन, दो घंटे में 34,355 वाहनों की चेकिंग

बिना हेलमेट के 9,988 और तीन सवारी के 2,779 चालान, 188 वाहन सीज; 22.85 लाख रुपये से अधिक का शमन शुल्क वसूला

राजेश तिवारी Picture
Published On

ब्यूरो रिपोर्ट

वाराणसी/ सोनभद्र । सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने के लिए वाराणसी जोन पुलिस ने रविवार, 16 नवंबर 2026 को विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाकर बड़ी कार्रवाई की। अपर पुलिस महानिदेशक, वाराणसी जोन नवीन अरोरा के निर्देशन में शाम 4 बजे से 6 बजे तक जोन के सभी नौ जनपदों में एक साथ अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस ने कुल 34,355 वाहनों की चेकिंग की और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध व्यापक कार्रवाई की।

पुलिस द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, अभियान के दौरान बिना हेलमेट वाहन चलाने वाले 9,988 चालकों के चालान किए गए, जबकि दोपहिया वाहनों पर तीन सवारी बैठाकर चलने वाले 2,779 वाहन चालकों के विरुद्ध चालान की कार्रवाई की गई। इसके अतिरिक्त नियमों का उल्लंघन करने वाले 188 वाहनों को सीज किया गया। अभियान के दौरान कुल 22,85,700 रुपये का शमन शुल्क वसूल किया गया। वहीं, अन्य श्रेणियों में 716 कार्रवाई दर्ज की गईं।

जनपदवार कार्रवाई में आजमगढ़ सबसे आगे

करीब दो वर्षों से ठप असम के काछार जिला उपभोक्ता आयोग, 200 से अधिक मामले लंबित Read More करीब दो वर्षों से ठप असम के काछार जिला उपभोक्ता आयोग, 200 से अधिक मामले लंबित

जनपदवार आंकड़ों के अनुसार, प्रथम परिक्षेत्र के चंदौली, गाजीपुर और जौनपुर में कुल 11,966 वाहनों की जांच की गई। यहां 3,950 बिना हेलमेट और 708 तीन सवारी के चालान किए गए तथा 86 वाहन सीज किए गए।

शक्तिफार्म में मिट्टी माफियाओं का साम्राज्य, कानून बेबस Read More शक्तिफार्म में मिट्टी माफियाओं का साम्राज्य, कानून बेबस

द्वितीय परिक्षेत्र के आजमगढ़, मऊ और बलिया में 16,568 वाहनों की चेकिंग हुई। इस दौरान 4,632 बिना हेलमेट और 1,246 तीन सवारी के चालान किए गए तथा 87 वाहन सीज किए गए। आजमगढ़ जनपद में सर्वाधिक 9,151 वाहनों की जांच की गई।

मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने के लिए राजनीतिक दलों का सहयोग जरूरी: मंडलायुक्त Read More मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने के लिए राजनीतिक दलों का सहयोग जरूरी: मंडलायुक्त

वहीं, तृतीय परिक्षेत्र के मीरजापुर, सोनभद्र और भदोही में 5,821 वाहनों की चेकिंग की गई। यहां 1,406 बिना हेलमेट और 825 तीन सवारी के चालान किए गए तथा 15 वाहन सीज किए गए। इस परिक्षेत्र में 22,19,200 रुपये का शमन शुल्क वसूला गया।

यातायात नियम तोड़ने वालों पर जारी रहेगी कार्रवाई

अपर पुलिस महानिदेशक नवीन अरोरा ने स्पष्ट किया कि सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराना पुलिस की प्राथमिकताओं में शामिल है। नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध इस तरह के विशेष अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेंगे। उन्होंने नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ नियमानुसार प्रभावी वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित करने की बात कही।

वाराणसी जोन पुलिस ने आमजन से अपील की है कि दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट अवश्य पहनें, तीन सवारी बैठाकर वाहन न चलाएं तथा सभी यातायात नियमों का पालन करें। पुलिस ने कहा कि सुरक्षित सड़क, सुगम यातायात व्यवस्था और आमजन की सुरक्षा के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें