नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
भारत
बीजपुर रिहंदनगर में भगवान श्री जगन्नाथ मंदिर निर्माण का शिलान्यास संपन्न
देवउठनी एकादशी पर परियोजना प्रमुख संजय असाटी एवं महिला मंडल अध्यक्षा नीलू असाटी ने किया भूमि पूजन, जयकारों से गूंजा रिहंदेश्वर धाम
संतोष कुमार गुप्ता ( संवाददाता)
बीजपुर (सोनभद्र)। एनटीपीसी रिहंदनगर परिसर स्थित रिहंदेश्वर धाम महादेव मंदिर प्रांगण में भगवान श्री जगन्नाथ जी के स्थायी मंदिर निर्माण के लिए पावन देवउठनी एकादशी के शुभ अवसर पर विधि-विधान के साथ शिलान्यास एवं भूमि पूजन कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस धार्मिक अनुष्ठान के दौरान पूरा मंदिर परिसर भगवान श्री जगन्नाथ के जयकारों से गूंज उठा।

कार्यक्रम का आयोजन रिहंदेश्वर धाम महादेव मंदिर समिति एवं रिहंद पूजा समिति के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। शिलान्यास समारोह में एनटीपीसी रिहंद के परियोजना प्रमुख एवं कार्यकारी निदेशक संजय असाटी तथा महिला मंडल की अध्यक्षा नीलू असाटी ने यजमान के रूप में सहभागिता करते हुए विधिवत भूमि पूजन किया। इस दौरान विद्वान पंडित शास्त्री जी ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच शिला पूजन एवं भूमि पूजन की रस्में संपन्न कराईं।
Read More भाजपा कार्यालय में जनजाति गौरव दिवस एवं भगवान बिरसा मुंडा जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गईइस पावन अवसर पर रिहंद पूजा समिति के अध्यक्ष एवं अपर महाप्रबंधक एनएस कोरंगा, अपर महाप्रबंधक ब्रजेश कुमार यादव, मंदिर समिति के अध्यक्ष एवं अपर महाप्रबंधक योगेश त्रिपाठी, उपाध्यक्ष एवं उप महाप्रबंधक जीसी साहू, बीएमएस अध्यक्ष राकेश राय, महामंत्री एसएन पाठक, संजय कुमार, अनिल त्रिपाठी सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।
भगवान श्री जगन्नाथ जी के स्थायी मंदिर निर्माण की आधारशिला रखे जाने से श्रद्धालुओं एवं मंदिर समिति के सदस्यों में विशेष उत्साह और हर्ष का माहौल रहा। इस अवसर पर मंदिर समिति के अध्यक्ष एवं अपर महाप्रबंधक योगेश त्रिपाठी ने कहा कि भगवान श्री जगन्नाथ जी का प्रस्तावित मंदिर आने वाले समय में श्रद्धालुओं की आस्था, भक्ति एवं धार्मिक गतिविधियों का महत्वपूर्ण केंद्र बनेगा। उन्होंने इस धार्मिक पहल को क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया।
कार्यक्रम का समापन भगवान श्री जगन्नाथ जी के जयकारों एवं श्रद्धा-भक्ति के वातावरण के बीच हुआ।


Comments