नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
भारत
दिव्यांगजनों को मिला सशक्तीकरण का सहारा, 97 सहायक उपकरणों का हुआ वितरण
विधायक भूपेश चौबे एवं ब्लॉक प्रमुख अजीत रावत ने मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल, व्हीलचेयर सहित विभिन्न उपकरण किए वितरित
राजेश तिवारी ( ब्यूरो)
सोनभद्र। दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने के उद्देश्य से दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग की ओर से विकास खण्ड रॉबर्ट्सगंज परिसर में सहायक उपकरण वितरण शिविर का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ एवं मुख्य विकास अधिकारी के निर्देशानुसार आयोजित इस शिविर में विधायक रॉबर्ट्सगंज भूपेश चौबे एवं ब्लॉक प्रमुख अजीत रावत ने पात्र दिव्यांगजनों को कुल 97 सहायक उपकरण वितरित किए।

वितरित उपकरणों में 05 मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल, 20 व्हीलचेयर, 30 सामान्य ट्राईसाइकिल, 06 स्मार्ट केन, 01 लेप्रोसी किट, 20 जोड़ी बैसाखी तथा 15 छड़ी शामिल हैं। इन उपकरणों के मिलने से दिव्यांगजनों को आवागमन एवं दैनिक जीवन के कार्यों में सहूलियत मिलेगी।
इस अवसर पर विधायक भूपेश चौबे ने कहा कि सरकार दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने के लिए विभिन्न योजनाओं के माध्यम से आवश्यक सहायता उपलब्ध करा रही है। सहायक उपकरणों का वितरण इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। इससे दिव्यांगजनों की गतिशीलता बढ़ेगी और उन्हें अपने दैनिक कार्यों को करने में आसानी होगी।
शिविर में खण्ड विकास अधिकारी रॉबर्ट्सगंज लालजी शुक्ला, जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी दिव्या शुक्ला, सुयश कुमार शुक्ला, वरिष्ठ सहायक राजकुमार, कम्प्यूटर ऑपरेटर विनय कुमार शर्मा सहित विभाग एवं विकास खण्ड के समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे।


Comments