सीएचसी बनने से क्षेत्र के नागरिकों को मिलेगी बेहतर इलाज की सुविधा : सांसद जगदंबिका पाल

पीएचसी को सीएचसी में उच्चीकृत होने से क्षेत्र के लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध होगा :विधायक विनय वर्मा

Abhinav Shukla Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात संवाददाता 
 
सिद्धार्थनगर।
 
क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में शनिवार को एक महत्वपूर्ण पहल की गई। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बढ़नी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) के रूप में उच्चीकृत किए जाने के कार्य का शिलान्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस परियोजना पर कुल 1966.11 लाख रुपये( 19 करोड़ 66 लाख)  खर्च किए जाएंगे।
 
 शिलान्यास कार्यक्रम में सांसद जगदंबिका पाल और विधायक शोहरतगढ़ विधायक विनय वर्मा ने विधि विधान से पूजन कर  शिलान्यास किया। दोनों ज़न प्रतिनिधियों ने क्षेत्रवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में इसे महत्वपूर्ण कदम बताया।
 कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद जगदंबिका पाल ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। बढ़नी पीएचसी के उच्चीकरण से क्षेत्र के लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिलेगा और स्थानीय स्तर पर चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार होगा।
 
 शोहरतगढ विधायक विनय वर्मा ने कहा कि भारत-नेपाल सीमावर्ती बढ़नी क्षेत्र में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की स्थापना को लेकर लंबे समय से क्षेत्रवासियों की आवश्यकता  महसूस हो रही है। मेरे अथक प्रयास से पीएचसी को सीएचसी में उच्चीकृत किए जाने से स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए क्षेत्र में एक नया अध्याय जुड़ेगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
 
 इस परियोजना के पूरा होने से बढ़नी और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को बीमारियों के बेहतर इलाज हेतु काफी सहूलियत मिलेगी। जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने परियोजना को क्षेत्र के विकास और स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार के लिहाज से महत्वपूर्ण बताया।
  कार्यक्रम के दौरान मुख्य विकास अधिकारी बलराम सिंह, प्रभारी सीएमओ डा.प्रमोद कुमार, मेडिकल कालेज प्राचार्य डा.राजेश मोहन, एसडीएम रवीश कुमार गुप्ता, सीओ परवीन प्रकाश, डॉ अविनाश चौधरी सहित स्वास्थ्य विभाग एवं जिला प्रशासन के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें