नवीनतम
फीचर्ड
भारत
जनसमस्याओं के निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, समयबद्ध कार्रवाई करें अधिकारी : प्रभारी मंत्री
सर्किट हाउस में समन्वय समिति की बैठक में विकास कार्यों को गति देने पर जोर, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के बीच बेहतर तालमेल बनाने के दिए निर्देश
स्वतंत्र प्रभात संवाददाता
सोनभद्र। जनसमस्याओं का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। जनप्रतिनिधियों द्वारा उठाए गए जनहित के मुद्दों को गंभीरता से लेते हुए अधिकारी प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई करें। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। यह निर्देश प्रदेश के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री एवं जनपद के प्रभारी मंत्री हंसराज विश्वकर्मा ने मंगलवार को सर्किट हाउस, सोनभद्र में आयोजित समन्वय समिति की बैठक में दिए।
प्रभारी मंत्री की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में घोरावल विधायक अनिल कुमार मौर्य, सदर विधायक भूपेश चौबे, भाजपा जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष रूबी प्रसाद, ब्लॉक प्रमुख सदर अजीत रावत सहित पार्टी के पदाधिकारी एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक में जिले में संचालित विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों के बीच विस्तार से चर्चा हुई। प्रभारी मंत्री ने कहा कि सरकार की मंशा के अनुरूप विकास कार्यों को गति देने के लिए जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के बीच बेहतर समन्वय एवं संवाद बेहद जरूरी है। जनप्रतिनिधियों द्वारा जनता से जुड़ी जो भी समस्याएं और सुझाव सामने रखे जाएं, उन पर गंभीरता से विचार करते हुए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
Read More महिला कल्याण समिति द्वारा स्काउट्स एवं गाइड्स की 8वीं जिला रैली में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजनउन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि आम जनता की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। शिकायतों के निस्तारण में गुणवत्ता और समयबद्धता का विशेष ध्यान रखा जाए, ताकि लोगों को अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े।
प्रभारी मंत्री ने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पायदान पर खड़े पात्र व्यक्ति तक पहुंचना चाहिए। इसके लिए सभी विभागीय अधिकारी पूरी संवेदनशीलता, जिम्मेदारी और तत्परता के साथ कार्य करें। योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए।
उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को बैठक में उठाए गए जनहित के विषयों पर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों के बीच बेहतर तालमेल स्थापित कर विकास कार्यों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाया जाए, जिससे शासन की योजनाओं का लाभ आम जनता तक पहुंच सके।


Comments