भारत
श्री खाटू श्याम जन्मोत्सव पर निकली निशान यात्रा
श्री खाटू श्याम बाबा के जन्मोत्सव पर नगर पंचायत कपिलवस्तु के बर्डपुर कस्बे में सिद्धेश्वरनाथ मंदिर से भव्य निशान यात्रा निकाली गई। निशान यात्रा में श्याम बाबा के भक्ति गीतों पर श्रद्धालु जमकर थिरके
स्वतंत्र प्रभात संवाददाता
सिद्धार्थनगर ।
श्री खाटू श्याम बाबा के जन्मोत्सव पर नगर पंचायत कपिलवस्तु के बर्डपुर कस्बे में सिद्धेश्वरनाथ मंदिर से भव्य निशान यात्रा निकाली गई। निशान यात्रा में श्याम बाबा के भक्ति गीतों पर श्रद्धालु जमकर थिरके।
निशान यात्रा में श्याम बाबा के भक्ति गीतों पर श्रद्धालु जमकर थिरके। शुक्रवार की दोपहर 12.30 बजे निशान यात्रा कस्बे से कपिलवस्तु तिराहे पर पहुंची। कस्बे में निकली निशान यात्रा से पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। बाबा श्याम का गुणगान करते हुए इस यात्रा में हजारों भक्त चल रहे थे। जिससे पूरा माहौल श्याम के जयकारों से गूंज उठा। निशान यात्रा में महिला-पुरुष हाथों में ध्वज लेकर चल रहे थे। निशान यात्रा कस्बे के रामलीला मैदान पर पहुंची। जहां भगवान खाटू श्याम जी की आरती कर प्रसादी बांटी गई। इस दौरान बड़ी संख्या में महिला-पुरुष शामिल रहे। शाम को महाआरती की गई। वहीं रात में मंदिर परिसर में भजन संध्या का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर अमित अग्रहरि,अमन मोदनवाल, साहू,सुभम मोदनवाल,सागर मोदनवाल, रजत आदि रहे।
#Siddharthnagar #Birdpur #SwatantraPrabhat #HinduFestival #UttarPradeshNews #SiddharthnagarNews #LatestNews #ReligiousEvent #Kapilvastu #DevotionalNews #SanatanDharma #ReligiousCelebration #BhajanSandhya #BhaktiSangeet #KhatuShyam #KhatuShyamBaba #KhatuShyamJanmotsav #NishanYatra #SiddheshwarnathTemple #ShyamBabaBhajan #MahaAarti #ShyamBhakt #KhatuShyamMahotsav #TempleFestival #FaithAndDevotion


Comments