नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
बिस्कोहर में अखंड रामायण पाठ का शुभारंभ, भंडारे के साथ होगा समापन
नगर पंचायत बिस्कोहर में कार्तिक पूर्णिमा एवं गंगा स्नान के पावन अवसर पर सोमवार को नगर पंचायत अध्यक्ष अजय गुप्ता के नेतृत्व में अखंड श्रीरामचरितमानस पाठ का शुभारंभ किया गया
स्वतंत्र प्रभात संवाददाता
बिस्कोहर (सिद्धार्थनगर)।
नगर पंचायत बिस्कोहर में कार्तिक पूर्णिमा एवं गंगा स्नान के पावन अवसर पर सोमवार को नगर पंचायत अध्यक्ष अजय गुप्ता के नेतृत्व में अखंड श्रीरामचरितमानस पाठ का शुभारंभ किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान से पूजन-अर्चन के साथ हुई। आचार्य दुर्गेश शुक्ला एवं बच्चा राम पांडेय के मंत्रोच्चार के बीच यजमान राम दुलारे गुप्ता ने पूजा-अर्चना संपन्न कराई। इसके बाद श्रद्धालुओं की उपस्थिति में अखंड श्रीरामचरितमानस पाठ प्रारंभ हुआ।
आयोजकों के अनुसार अखंड रामायण पाठ के समापन के बाद भव्य भंडारे का आयोजन किया जाएगा, जिसमें क्षेत्र के श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण करेंगे। धार्मिक आयोजन से पूरे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण बना हुआ है।
इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष अजय गुप्ता, यजमान राम दुलारे गुप्ता, बच्चा राम पांडेय, राम नरेश, लालू नाईक, जितेंद्र मौर्य, राहुल मिश्रा, तौलन गुप्ता, कन्हैया वरुण, उत्तम शर्मा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
uttar pradesh news GANGA SNAN religious event siddharthnagar news kartik purnima nagar panchayat biskohar Religious Ceremony Local News Siddharthnagar Devotional Program Ajay Gupta Prasad Distribution Bhajan Kirtan Bhandara आयोजन Biskohar news #SwatantraPrabhat Vedic Mantras Ramcharitmanas Hindu Religious Festival Akhand Ramcharitmanas Path Ramayana Path Biskohar Religious Event Kartik Purnima Celebration Ramayana Recitation Ganga Snan Festival #KartikPurnima


Comments