नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
भारत
सीमा सुरक्षा को मिलेगी मजबूती, सिरसोती में पुलिस चेक पोस्ट का उद्घाटन
महिला सुरक्षा के लिए बीजपुर थाने में शुरू हुआ मिशन शक्ति पिकेट, सीओ विनय प्रभाकर सहानी ने किया शुभारंभ
संतोष कुमार गुप्ता ( संवाददाता)
बीजपुर (सोनभद्र)। महिला सुरक्षा को मजबूत बनाने और अंतरराज्यीय सीमा पर पुलिस निगरानी बढ़ाने की दिशा में बीजपुर क्षेत्र को दो महत्वपूर्ण सौगात मिली हैं। शुक्रवार शाम पुलिस क्षेत्राधिकारी विनय प्रभाकर सहानी ने बीजपुर थाना परिसर में नवनिर्मित मिशन शक्ति पिकेट तथा उत्तर प्रदेश-मध्य प्रदेश सीमा से सटे सिरसोती गांव के पास स्थापित पुलिस चेक पोस्ट का फीता काटकर विधिवत उद्घाटन किया।

इस अवसर पर सीओ विनय प्रभाकर सहानी ने कहा कि अंतरराज्यीय सीमा क्षेत्र होने के कारण यहां पुलिस चेक पोस्ट की लंबे समय से आवश्यकता महसूस की जा रही थी। चेक पोस्ट शुरू होने से सीमावर्ती क्षेत्रों में आवागमन पर निगरानी बढ़ेगी, संदिग्ध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित होगा और अपराधों की रोकथाम में पुलिस को मदद मिलेगी।
उन्होंने कहा कि थाना परिसर में मिशन शक्ति पिकेट की स्थापना से महिलाओं और बालिकाओं को त्वरित पुलिस सहायता उपलब्ध कराने में सहूलियत होगी। इससे महिला सुरक्षा को और मजबूती मिलेगी तथा उन्हें सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।
कार्यक्रम में बीजपुर थाना प्रभारी निरीक्षक अविनाश कुमार सिंह सहित बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी एवं स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे। दोनों व्यवस्थाओं के शुभारंभ पर स्थानीय लोगों ने खुशी जाहिर करते हुए इसे क्षेत्र की सुरक्षा और महिला सशक्तिकरण की दिशा में सराहनीय पहल बताया।


Comments