बाल विवाह की कोशिश पर चाइल्ड हेल्पलाइन का त्वरित एक्शन, दो नाबालिगों का रेस्क्यू

कोन पुलिस और 1098 की संयुक्त टीम ने बालिका को दिलाया संरक्षण, बालक की काउंसलिंग के निर्देश

राजेश तिवारी Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात संवाददाता

कोन (सोनभद्र)। जनपद में बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति पर रोक लगाने और बच्चों के अधिकारों की रक्षा के लिए प्रशासन की ओर से लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में ग्राम रामगढ़ में बाल विवाह के प्रयास की सूचना मिलने पर थाना कोन पुलिस और चाइल्ड हेल्पलाइन (1098) की संयुक्त टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक बालिका और एक बालक सहित दो नाबालिगों का रेस्क्यू किया।

मामले की जानकारी मिलते ही चाइल्ड हेल्पलाइन के परियोजना समन्वयक मुकेश कुमार सिंह ने तत्काल संज्ञान लिया और विशेष टीम गठित कर मौके पर रवाना किया। टीम में चाइल्ड हेल्पलाइन रॉबर्ट्सगंज की केस वर्कर सीमा शर्मा, बजरंग सिंह तथा वन स्टॉप सेंटर के नागेंद्र सिंह शामिल रहे।

संयुक्त टीम ने थाना कोन पहुंचकर रेस्क्यू किए गए दोनों बच्चों से संबंधित आवश्यक प्रक्रिया पूरी की। थाना प्रभारी ने नाबालिग बालिका को संरक्षण के लिए चाइल्ड हेल्पलाइन टीम के सुपुर्द कर दिया, जबकि बालक को उसके परिजनों के साथ भेजा गया। साथ ही बालक और उसके परिजनों को सोमवार, 23 नवंबर को विकास भवन स्थित कार्यालय में काउंसलिंग के लिए उपस्थित होने के निर्देश दिए गए।

श्रीमद् भागवत  कथा के लिए निकली भव्य कलश यात्रा Read More श्रीमद् भागवत  कथा के लिए निकली भव्य कलश यात्रा

चाइल्ड हेल्पलाइन के परियोजना समन्वयक मुकेश कुमार सिंह ने आमजन से अपील की कि बाल विवाह सामाजिक कुरीति होने के साथ-साथ कानूनन अपराध भी है। बच्चों का बचपन सुरक्षित रखना समाज के प्रत्येक व्यक्ति की सामूहिक जिम्मेदारी है। यदि कहीं बाल विवाह की तैयारी या प्रयास की जानकारी मिलती है अथवा किसी बच्चे के साथ बाल श्रम, शोषण या हिंसा की घटना सामने आती है तो चुप न रहें, बल्कि तत्काल चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 पर सूचना दें।

किसानों के बीच  निःशुल्क गेहूँ बीज का वितरण हुआ Read More किसानों के बीच  निःशुल्क गेहूँ बीज का वितरण हुआ

उन्होंने कहा कि समय रहते दी गई सूचना से बच्चों को सुरक्षित किया जा सकता है। बाल विवाह रोकने की दिशा में आमजन की छोटी-सी पहल किसी बच्चे का भविष्य संवार सकती है। सभी लोगों को बाल विवाह मुक्त समाज के निर्माण में अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए।

खराब मौसम से फसल क्षति पर किसान तत्काल दर्ज कराएं सूचना : जिलाधिकारी चर्चित गौड़ Read More खराब मौसम से फसल क्षति पर किसान तत्काल दर्ज कराएं सूचना : जिलाधिकारी चर्चित गौड़

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें