जनजातीय गौरव दिवस पर सांस्कृतिक महोत्सव में गूंजी बिरसा मुंडा के संघर्ष और बलिदान की गाथा

कर्मा, मृदंग, डोमकच और झूमर की प्रस्तुतियों ने मोहा मन, जनजातीय संस्कृति और परंपराओं के संरक्षण का दिया संदेश

राजेश तिवारी Picture
Published On

ब्यूरो रिपोर्ट

बभनी (सोनभद्र)। सेवा समर्पण संस्थान के तत्वावधान में जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर जनजातीय सांस्कृतिक महोत्सव का आयोजन किया गया। महोत्सव में जनजातीय समाज की समृद्ध संस्कृति, गौरवशाली परंपराओं, ऐतिहासिक विरासत और भगवान बिरसा मुंडा के संघर्ष एवं बलिदान को याद किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां भारती एवं भगवान बिरसा मुंडा के चित्र पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित कर किया गया।

IMG-20261120-WA0077

कार्यक्रम में अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम उत्तर प्रदेश के संगठन मंत्री आनंद जी, अनुसूचित जाति एवं जनजाति आयोग के उपाध्यक्ष जीत सिंह खरवार, जिला महामंत्री शारदा सिंह खरवार, ब्लॉक प्रमुख मानसिंह गोंड, जिला पंचायत सदस्य सुषमा सिंह गोंड तथा सेवा समर्पण संस्थान के जिला उपाध्यक्ष देवनारायण सिंह खरवार सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता देवनारायण सिंह खरवार ने की।

वन विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद अगजर का किया रेस्क्यू, सुरक्षित स्थान पर छोड़ा Read More वन विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद अगजर का किया रेस्क्यू, सुरक्षित स्थान पर छोड़ा

IMG-20261120-WA0076

जन सेवा को समर्पित उपकार फाउंडेशन के वार्षिकोत्सव में दिखा संस्था की लोकप्रियता का जलवा Read More जन सेवा को समर्पित उपकार फाउंडेशन के वार्षिकोत्सव में दिखा संस्था की लोकप्रियता का जलवा

मुख्य वक्ता संगठन मंत्री आनंद जी ने भगवान बिरसा मुंडा के जीवन, संघर्ष, सामाजिक चेतना और स्वतंत्रता आंदोलन में उनके योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा का जीवन साहस, स्वाभिमान, संघर्ष और समाज के प्रति समर्पण का प्रतीक है। उन्होंने अंग्रेजी हुकूमत के अत्याचार और शोषण के खिलाफ आवाज बुलंद कर जनजातीय समाज को एकजुट किया। उनका आंदोलन केवल राजनीतिक स्वतंत्रता तक सीमित नहीं था, बल्कि जल, जंगल और जमीन के अधिकारों की रक्षा तथा सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध जागरूकता पैदा करना भी इसका प्रमुख उद्देश्य था।

सीएचसी के शिलान्यास कार्यक्रम में सांसद व विधायक के समर्थकों के बीच मंच पर मारपीट विवाद होने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल Read More सीएचसी के शिलान्यास कार्यक्रम में सांसद व विधायक के समर्थकों के बीच मंच पर मारपीट विवाद होने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

उन्होंने कहा कि पूजा पद्धति, साहित्य, संस्कृति और लोककलाओं के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए वनवासी कल्याण आश्रम पिछले 75 वर्षों से कार्य कर रहा है। जनजातीय समाज पूरी निष्ठा और शुद्धता के साथ करम देव की पूजा-अर्चना करता है। इसकी परंपराएं भारतीय संस्कृति की महत्वपूर्ण धरोहर हैं।

अतिथि जीत सिंह खरवार ने कहा कि जनजातीय समाज ने देश की संस्कृति, परंपराओं और स्वतंत्रता आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। भगवान बिरसा मुंडा जैसे महान क्रांतिकारियों का जीवन आज भी समाज को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने और राष्ट्रहित में समर्पित भाव से कार्य करने की प्रेरणा देता है।

मुख्य वक्ता बीरबल सिंह ने कहा कि जनजातीय समाज की लोकसंस्कृति, कला, परंपराओं और ऐतिहासिक विरासत को संरक्षित कर नई पीढ़ी तक पहुंचाना हम सभी की जिम्मेदारी है। जनजातीय गौरव दिवस मनाने का उद्देश्य केवल महापुरुषों को याद करना नहीं, बल्कि उनके विचारों, संघर्षों और आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करना भी है। भगवान बिरसा मुंडा का जीवन आने वाली पीढ़ियों को अन्याय के विरुद्ध खड़े होने, अपनी संस्कृति पर गर्व करने और समाज के उत्थान के लिए निरंतर प्रयास करने की प्रेरणा देता रहेगा।

लोकनृत्यों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

सांस्कृतिक महोत्सव में जनजातीय लोककला की मनमोहक छटा देखने को मिली। कार्यक्रम में कर्मा नृत्य की 13 टीमों, मृदंग की पांच टीमों, डोमकच की तीन टीमों और झूमर की चार टीमों ने अपनी कला एवं प्रतिभा का प्रदर्शन किया। पारंपरिक गीत-संगीत और नृत्यों के माध्यम से कलाकारों ने जनजातीय संस्कृति की जीवंत झलक प्रस्तुत की। दर्शकों ने कलाकारों की प्रस्तुतियों की सराहना की।

कार्यक्रम का संचालन रामप्रकाश पांडेय एवं अमरदेव पांडेय ने किया। महोत्सव में अनुसूचित जाति-जनजाति के जिला अध्यक्ष मोहर लाल खरवार, विधानसभा प्रभारी संतोष कुमार शुक्ला, प्रांत संगठन मंत्री राम लखन, प्रबंधक कासिम हुसैन, क्षेत्राधिकारी दुद्धी विनय प्रभाकर साहनी, मंडल अध्यक्ष लालकेश कुशवाहा, शिवम मिश्रा, दूधनाथ, रविंद्र, सीताराम, शिवप्रसाद, जदुबीर खरवार,

जवाहरलाल जोगी, बैगा पुजारी धनुकधारी, डॉ. हीरालाल, सह संयोजक अरुण कुमार सिंह, अनुराग पाठक, उत्तम गुप्ता, दीपक अग्रहरि, ऋषिकेश पांडेय, प्रेमचंद गुप्ता, राजनारायण गुप्ता, सतीश कुमार सिंह, अजय कुमार, राजबहादुर सिंह, रामदर्शन यादव, रवि कुमार गोंड और शुभनीता सिंह सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें