नवीनतम
राजनीति
भारत
बरवाखाड़ गांव में धूमधाम से मनी गोवर्धन पूजा, श्रद्धालुओं ने निकाली भव्य कलश यात्रा
खेतकटवा से गंतव्य स्थल तक निकली शोभायात्रा, भगवान गोवर्धन से ग्रामीणों ने मांगी सुख-समृद्धि की कामना
स्वतंत्र प्रभात संवाददाता
कोन (सोनभद्र)। स्थानीय थाना क्षेत्र के बरवाखाड़ गांव में गोवर्धन पूजा का पर्व श्रद्धा, भक्ति और हर्षोल्लास के साथ धूमधाम से मनाया गया। इस पावन अवसर पर गांव में धार्मिक अनुष्ठानों के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
कलश यात्रा खेतकटवा से प्रारंभ होकर निर्धारित गंतव्य स्थल तक पहुंची। यात्रा में शामिल महिलाओं और पुरुषों ने सिर पर कलश धारण कर पूरे श्रद्धाभाव के साथ भाग लिया। इस दौरान भक्तिमय वातावरण बना रहा और श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।
कलश यात्रा के गंतव्य स्थल पर पहुंचने के बाद विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। ग्रामीणों ने भगवान गोवर्धन की आराधना करते हुए परिवार एवं गांव की सुख-समृद्धि, खुशहाली और मंगलमय जीवन की कामना की। धार्मिक आयोजन के चलते पूरे गांव में उत्सव जैसा माहौल रहा।
कार्यक्रम में विमलेश कुमार यादव, प्रदीप कुमार कनौजिया एडवोकेट, इंद्रदेव यादव, सियाराम यादव, अजीत कुमार यादव, रामबचन यादव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।
Read More बेटी के तिलक की तैयारी करने निकले पिता की सड़क हादसे में मौत, खुशियों वाले घर में पसरा मातमगोवर्धन पूजा के इस सामूहिक आयोजन ने न केवल लोगों की धार्मिक आस्था को मजबूत किया, बल्कि गांव में आपसी प्रेम, भाईचारे और सामाजिक एकता का भी सुंदर संदेश दिया। ग्रामीणों के सामूहिक सहयोग और उत्साह से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।


Comments