मंडलायुक्त ने घोरावल में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान का लिया जायजा

बूथ संख्या-37 व तहसील स्थित ईडीसी का किया निरीक्षण, पात्र युवा एवं महिला मतदाताओं का नाम जोड़ने के दिए निर्देश

राजेश तिवारी Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात संवाददाता

सोनभद्र। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर 17 नवंबर से 16 दिसंबर तक संचालित विशेष संक्षिप्त मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान की प्रगति परखने के लिए मंडलायुक्त एवं रोल ऑब्जर्वर राजेश प्रकाश ने शुक्रवार को विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 400-घोरावल का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने कम्पोजिट विद्यालय पेढ़ स्थित बूथ संख्या-37 तथा तहसील मुख्यालय घोरावल स्थित ईडीसी (EDC) का निरीक्षण कर मतदाता पंजीकरण एवं मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यों की जानकारी ली।

निरीक्षण के दौरान मंडलायुक्त ने संबंधित अधिकारियों से अभियान के तहत अब तक किए गए कार्यों की प्रगति जानी। उन्होंने नए मतदाताओं के पंजीकरण, मतदाता सूची में नाम जोड़ने तथा सूची को शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए किए जा रहे प्रयासों की समीक्षा की। विशेष रूप से पात्र युवा एवं महिला मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में शामिल कराने पर जोर दिया।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान का प्रभावी ढंग से क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए। निर्धारित अवधि के दौरान पात्र नागरिकों के नाम मतदाता सूची में दर्ज कराने के लिए गंभीरता से कार्य किया जाए, ताकि कोई भी योग्य नागरिक अपने मताधिकार से वंचित न रहे।

सोनभद्र में वृहद रोजगार मेले का भव्य आयोजन, 50 से अधिक कंपनियों ने लिया हिस्सा Read More सोनभद्र में वृहद रोजगार मेले का भव्य आयोजन, 50 से अधिक कंपनियों ने लिया हिस्सा

मंडलायुक्त ने मतदाता सूची को पारदर्शी, शुद्ध और त्रुटिरहित बनाने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने तथा अभियान के प्रति जागरूकता बढ़ाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया को मजबूत बनाने के लिए मतदाता सूची का अद्यतन एवं शुद्ध होना बेहद जरूरी है। इसके लिए सभी संबंधित अधिकारी अपनी जिम्मेदारियों का गंभीरतापूर्वक निर्वहन करें।

गैर जनपदीय तश्कर गिरफ्तार,मोटरसाइकिल से खरीददारों को पहुंचाता था खेप Read More गैर जनपदीय तश्कर गिरफ्तार,मोटरसाइकिल से खरीददारों को पहुंचाता था खेप

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें