मोबाइल को लेकर प्रेमी-प्रेमिका के बीच सड़क पर हुआ विवाद, पुलिस ने हिरासत में लेकर की पूछताछ

Abhinav Shukla Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात।
 
ब्यूरो चीफ प्रयागराज।
 
 
प्रयागराज के पुरामुफ्ती थाना क्षेत्र में मोबाइल फोन को लेकर प्रेमी और प्रेमिका के बीच सड़क पर विवाद हो गया। दोनों के बीच झगड़ा होता देख मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ के लिए थाने ले गई।
 
पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में दोनों ने अपना घर इलाहाबाद बताया। युवक ने बताया कि वह कुरई घाट में अपने ननिहाल में रहता है और खेत में पानी लगा रहा था। इसी दौरान युवती का फोन आया और उसने युवक को पुरामुफ्ती आने के लिए कहा।
 
युवक के अनुसार, पुरामुफ्ती पहुंचने पर युवती ने उसका मोबाइल फोन ले लिया और वापस नहीं किया। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया।
 
मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस ने दोनों के परिजनों को बुलाया। पूछताछ के बाद पुलिस ने दोनों को उनके परिवार वालों को सौंप दिया।
 
 
 
 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें