अरांव में 218 लाभार्थियों को मिले आवास स्वीकृति प्रमाण पत्र

148 को मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण और 70 को प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण का लाभ, पात्र परिवारों को पक्का घर उपलब्ध कराने पर जोर

विवेक शर्मा Picture
Published On

जिला संवाददाता फ़िरोज़ाबाद 

फिरोजाबाद।

विकासखंड अरांव के सभागार कक्ष में आयोजित कार्यक्रम में कुल 218 पात्र लाभार्थियों को आवास स्वीकृति प्रमाण पत्र वितरित किए गए। जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख अरांव कमलेश राजपूत एवं परियोजना निदेशक (ग्राम्य विकास) सुभाष चंद्र त्रिपाठी ने लाभार्थियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के 148 तथा प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के 70 लाभार्थियों को आवास स्वीकृति प्रमाण पत्र दिए गए।

अरांव में 218 लाभार्थियों को मिले आवास स्वीकृति प्रमाण पत्र

इस अवसर पर परियोजना निदेशक सुभाष चंद्र त्रिपाठी ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप बिना किसी भेदभाव के सभी पात्र लोगों को आवास उपलब्ध कराना प्राथमिकता है। मुख्यमंत्री के विजन को धरातल पर उतारने के लिए प्रशासन प्रतिबद्ध है। प्रयास है कि कोई भी पात्र व्यक्ति आवास सुविधा से वंचित न रहे।

ब्लॉक प्रमुख कमलेश राजपूत ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पात्र परिवारों को पक्का आवास उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। कोई भी जरूरतमंद परिवार बिना छत के न रहे, इसके लिए जनप्रतिनिधि और प्रशासन पारदर्शिता के साथ मिलकर कार्य कर रहे हैं। लाभार्थियों को हरसंभव सहयोग भी दिया जा रहा है।

शारदा नगर विस्तार पीएम आवास में भव्य छठ पूजा का आयोजन Read More शारदा नगर विस्तार पीएम आवास में भव्य छठ पूजा का आयोजन

आवास स्वीकृति प्रमाण पत्र पाकर लाभार्थियों के चेहरों पर खुशी और उत्साह दिखाई दिया। विशेष रूप से दिव्यांग लाभार्थियों ने सुरक्षित छत मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए शासन-प्रशासन का आभार जताया।

खराब मौसम से फसल क्षति पर किसान तत्काल दर्ज कराएं सूचना : जिलाधिकारी चर्चित गौड़ Read More खराब मौसम से फसल क्षति पर किसान तत्काल दर्ज कराएं सूचना : जिलाधिकारी चर्चित गौड़

Post Comments

Comments