34वीं जनपदीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ, डीएम ने प्रज्ज्वलित की खेल मशाल

दाऊ दयाल स्पोर्ट्स स्टेडियम में विभिन्न विकासखंडों के बच्चों ने लिया हिस्सा, खो-खो, कबड्डी और दौड़ प्रतियोगिताओं में दिखाएंगे दमखम

विवेक शर्मा Picture
Published On

जिला संवाददाता फ़िरोज़ाबाद 

फिरोजाबाद।

दाऊ दयाल स्पोर्ट्स स्टेडियम में 34वीं जनपदीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ हुआ। जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने खेल मशाल प्रज्ज्वलित कर एवं हरी झंडी दिखाकर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अनिल कुमार भी मौजूद रहे।

34वीं जनपदीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ, डीएम ने प्रज्ज्वलित की खेल मशाल

प्रतियोगिता में जनपद के सभी विकासखंडों की टीमों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। प्राथमिक एवं जूनियर स्तर पर बालक और बालिका वर्ग की अलग-अलग प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इनमें खो-खो, कबड्डी के साथ 50 मीटर, 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर और 600 मीटर दौड़ प्रमुख रूप से शामिल रहीं।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि खेल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। खेलों से अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता, टीम भावना और संघर्ष करने की शक्ति विकसित होती है। उन्होंने प्रतिभागियों को पूरे उत्साह एवं खेल भावना के साथ प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने और हार-जीत की चिंता किए बिना अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।

गऊघाट सब्जी मंडी में अतिक्रमण हटाने पहुंची नगर निगम की टीम, दुकानदारों ने जताई नाराजगी Read More गऊघाट सब्जी मंडी में अतिक्रमण हटाने पहुंची नगर निगम की टीम, दुकानदारों ने जताई नाराजगी

मुख्य विकास अधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि पढ़ाई के साथ खेल भी जीवन का अभिन्न हिस्सा हैं। खेल बच्चों को अनुशासन, धैर्य, एकता और निरंतर आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

स्वभाव के अनुसार कर्म करने से मिलती है परमसिद्धि : यथार्थ गीता Read More स्वभाव के अनुसार कर्म करने से मिलती है परमसिद्धि : यथार्थ गीता

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अनिल कुमार ने अतिथियों का स्वागत एवं आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनपदीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता बच्चों की खेल प्रतिभाओं को पहचानने और उन्हें आगे बढ़ाने का सशक्त मंच है। बेसिक शिक्षा विभाग का प्रयास है कि शिक्षा के साथ खेलकूद एवं अन्य सहशैक्षिक गतिविधियों में भी बच्चों को समान अवसर मिलें। उन्होंने प्रतिभागी बच्चों, शिक्षकों और आयोजन में सहयोग करने वाले सभी कार्मिकों का उत्साहवर्धन किया।

जनधन से सुकन्या समृद्धि तक, सरकारी योजनाओं की दी  जानकारी Read More जनधन से सुकन्या समृद्धि तक, सरकारी योजनाओं की दी जानकारी

कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी ने स्व-गणना एवं मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान के प्रति भी जागरूकता का संदेश दिया। उन्होंने अपील की कि प्रत्येक पात्र नागरिक अपना नाम मतदाता सूची में अवश्य दर्ज कराए, ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति मतदान के अधिकार से वंचित न रहे।

प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों, शिक्षकों और विभिन्न विकासखंडों से आए प्रतिनिधियों में खासा उत्साह देखने को मिला। खेल मैदान में बच्चों की प्रतिभा, ऊर्जा और उमंग ने आयोजन को उत्सवमय बना दिया।

Post Comments

Comments