सोनभद्र में 18 नवंबर को लगेगा वृहद रोजगार मेला, 50 कंपनियां करेंगी प्रतिभाग

डायट ग्राउंड उरमौरा में सुबह 10 बजे से होगी भर्ती प्रक्रिया, युवाओं को मिलेगा निजी क्षेत्र में रोजगार पाने का सुनहरा अवसर

राजेश तिवारी Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात संवाददाता

सोनभद्र/ उत्तर प्रदेश-

जनपद के बेरोजगार युवक-युवतियों को रोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से जिला सेवायोजन कार्यालय, सोनभद्र की ओर से 18 नवंबर 2026 को जनपद स्तरीय एक दिवसीय वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। रोजगार मेला प्रातः 10 बजे से जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) ग्राउंड परिसर, उरमौरा, राबर्ट्सगंज में आयोजित होगा। इसमें निजी क्षेत्र की लगभग 50 प्रतिष्ठित कंपनियां प्रतिभाग कर विभिन्न पदों पर योग्य अभ्यर्थियों का चयन करेंगी।

रोजगार मेले में प्रमुख रूप से हिंडाल्को इंडस्ट्रीज (विजन इंडिया), फिएट इंडिया ऑटोमोबाइल, टाटा मोटर्स (क्रास कार्प), आईसीआईसीआई बैंक (एनआईआईटी), एलएंडटी (सर्विस केयर), उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (रोडवेज), सोनभद्र, डिक्सन टेक्नोलॉजीज इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, फ्लिपकार्ट, उमोजा मार्केट प्लेस टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड तथा सीपेट वाराणसी सहित करीब 50 कंपनियां शामिल होंगी।

घाटमपुर में उगते सूर्य को अर्घ्य देकर पूरा किया छठ व्रत, Read More घाटमपुर में उगते सूर्य को अर्घ्य देकर पूरा किया छठ व्रत,

जिला सेवायोजन कार्यालय के अनुसार रोजगार मेले में इच्छुक एवं योग्य बेरोजगार अभ्यर्थियों की लिखित परीक्षा और साक्षात्कार संबंधित नियोजकों द्वारा आयोजन स्थल पर ही लिया जाएगा। अभ्यर्थियों को उनकी योग्यता एवं पात्रता के अनुसार विभिन्न पदों पर रोजगार का अवसर प्रदान किया जाएगा।

वार्ड संख्या-7 में नाली निर्माण में भारी अनियमितता का आरोप, निर्माण कार्य मे गुणवत्ता से खिलवाड़ पर कार्रवाई की माँग, जाँच के घेरे में ठेकेदार Read More वार्ड संख्या-7 में नाली निर्माण में भारी अनियमितता का आरोप, निर्माण कार्य मे गुणवत्ता से खिलवाड़ पर कार्रवाई की माँग, जाँच के घेरे में ठेकेदार

विशेष बात यह है कि रोजगार मेला पूरी तरह निःशुल्क रहेगा।** इसमें शामिल होने के लिए किसी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाएगा। हालांकि, अभ्यर्थियों को आने-जाने के लिए कोई यात्रा व्यय देय नहीं होगा। जिला सेवायोजन कार्यालय ने जनपद के सभी इच्छुक एवं योग्य बेरोजगार युवक-युवतियों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथि और समय पर पहुंचकर इस रोजगार मेले का लाभ उठाएं।

छठ महापर्व पर व्रती महिलाओं ने उगते सूर्य को अर्घ्य देकर व्रत का किया समापन Read More छठ महापर्व पर व्रती महिलाओं ने उगते सूर्य को अर्घ्य देकर व्रत का किया समापन

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें