पत्रकार साथी संगठन के मड़िहान तहसील उपाध्यक्ष के सम्मान की रक्षा के लिए संगठन का संघर्ष रंग लाया, हत्या के प्रयास में मुकदमा दर्ज

प्रवीण तिवारी Picture
Published On

मीरजापुर।

​
मीरजापुर।ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के मड़िहान तहसील उपाध्यक्ष श्री सुनील गोंड पर पटेहरा बाजार में बोलेरो चढ़ाकर जान से मारने के प्रयास के मामले में संगठन के कड़े रुख के आगे प्रशासन को झुकना पड़ा।

 

सूर्य उपासना के महापर्व डाला छठ पर बेलन बरौधा नहर पर  उमड़ा आस्था का सैलाब Read More सूर्य उपासना के महापर्व डाला छठ पर बेलन बरौधा नहर पर  उमड़ा आस्था का सैलाब


​प्रारंभिक स्तर पर मामले को दबाने और लीपा-पोती करने का प्रयास किया जा रहा था। थानाध्यक्ष संतनगर एवं सीओ लालगंज द्वारा मुकदमा दर्ज करने में की जा रही आनाकानी के विरुद्ध संगठन ने तत्काल संज्ञान लेते हुए पुलिस अधीक्षक मीरजापुर महोदया को पूरे प्रकरण से अवगत कराया तथा उचित धाराओं में मुकदमा दर्ज न होने की स्थिति में सुबह 10:00 बजे से संतनगर थाने पर अनशन पर बैठने की चेतावनी दी।

ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन मीरजापुर की समीक्षा बैठक 29 नवंबर को विंध्याचल में होगी प्रदेश कार्यसमिति बैठक, वक्ताओं ने भरी हुंकार Read More ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन मीरजापुर की समीक्षा बैठक 29 नवंबर को विंध्याचल में होगी प्रदेश कार्यसमिति बैठक, वक्ताओं ने भरी हुंकार

 


​संगठन के तेवर और एकजुटता को देखते हुए देर रात मामले में जान से मारने के प्रयास समेत अन्य सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया।
​इस त्वरित एवं न्यायसंगत कार्रवाई के लिए ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन पुलिस अधीक्षक मीरजापुर महोदया के प्रति हृदय से आभार व्यक्त करता है।

स्कूटी में छुपा कर गांजा ले जा रहा युवक गिरफ्तार । Read More स्कूटी में छुपा कर गांजा ले जा रहा युवक गिरफ्तार ।

 

संगठन यह स्पष्ट करता है कि वह अपने हर सदस्य और प्रत्येक पत्रकार साथी के मान-सम्मान, सुरक्षा व स्वाभिमान की रक्षा के लिए हर स्तर पर संघर्ष करने के लिए सदैव प्रतिबद्ध है।
​— ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन
(जनपद मीरजापुर)

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार