तीन महीने से अंधेरे में डूबे पभेड़ी गांव के ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, पावर ग्रिड की बिजली आपूर्ति कराई ठप

सैकड़ों ग्रामीणों के विरोध के बाद हरकत में आया बिजली विभाग, आनन-फानन में लगाया गया नया ट्रांसफार्मर

BIHAR SWATANTRA PRABHAT Picture
Published On

धनरुआ (पटना)। प्रखंड के पभेड़ी गांव में पिछले तीन महीने से बिजली संकट झेल रहे ग्रामीणों का आक्रोश सोमवार को फूट पड़ा। जले हुए ट्रांसफार्मर को नहीं बदले जाने से नाराज सैकड़ों ग्रामीणों ने पभेड़ी मोड़ स्थित पावर ग्रिड पहुंचकर करीब एक घंटे तक विद्युत आपूर्ति बाधित कर दी। ग्रामीणों के इस विरोध के बाद बिजली विभाग के अधिकारियों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में विभाग की ओर से गांव में नया ट्रांसफार्मर लगवाया गया, जिसके बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।

ग्रामीणों के अनुसार, पभेड़ी गांव का ट्रांसफार्मर करीब तीन महीने पहले जल गया था। इसके कारण गांव के लगभग 100 घरों में बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप थी। लंबे समय से बिजली नहीं रहने के कारण ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। इस समस्या को लेकर कई बार बिजली विभाग के अधिकारियों से शिकायत भी की गई, लेकिन बार-बार गुहार लगाने के बावजूद ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया।तीन महीने से अंधेरे में डूबे पभेड़ी गांव के ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, पावर ग्रिड की बिजली आपूर्ति कराई ठप

आखिरकार विभागीय उदासीनता से परेशान ग्रामीण सोमवार को एकजुट होकर पभेड़ी मोड़ स्थित पावर ग्रिड पहुंच गए और विद्युत आपूर्ति बाधित कर अपना विरोध जताया। करीब एक घंटे तक आपूर्ति ठप रहने के बाद बिजली विभाग के अधिकारी सक्रिय हुए और तत्काल नया ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराकर उसे लगवाने की व्यवस्था की।तीन महीने से अंधेरे में डूबे पभेड़ी गांव के ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, पावर ग्रिड की बिजली आपूर्ति कराई ठप

इस दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण मिथिलेश कुमार, संतोष कुमार, सतीश कुमार, सत्यम यादव, राजेश कुमार, शिवरंजन प्रसाद और लंदन कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे। ग्रामीणों का कहना था कि यदि समय रहते विभाग उनकी समस्या पर ध्यान देता तो उन्हें इस तरह विरोध करने के लिए मजबूर नहीं होना पड़ता।

निपुण उत्तर प्रदेश के लक्ष्य को नई गति देगी योगी सरकार, डीएलएड प्रशिक्षुओं के माध्यम से होगा परिषदीय विद्यालयों के विद्यार्थियों का आकलन Read More निपुण उत्तर प्रदेश के लक्ष्य को नई गति देगी योगी सरकार, डीएलएड प्रशिक्षुओं के माध्यम से होगा परिषदीय विद्यालयों के विद्यार्थियों का आकलन

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें