नवीनतम
फीचर्ड
भारत
भाजपा कार्यालय में जनजाति गौरव दिवस एवं भगवान बिरसा मुंडा जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई
भाजपा कार्यालय पर जनजाति सप्ताह के अंतर्गत बुधवार को क्रांति सूर्य, धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा जी की जयंती एवं जनजाति गौरव दिवस श्रद्धा, सम्मान और उत्साह के साथ मनाया गया
स्वतंत्र प्रभात संवाददाता
सिद्धार्थनगर।
भाजपा कार्यालय पर जनजाति सप्ताह के अंतर्गत बुधवार को क्रांति सूर्य, धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा जी की जयंती एवं जनजाति गौरव दिवस श्रद्धा, सम्मान और उत्साह के साथ मनाया गया। जिसकी अध्यक्षता अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष रामू गोंड ने किया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद जगदंबिका पाल रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद जगदंबिका पाल ने भगवान बिरसा मुंडा के जीवन, संघर्ष, साहस और देश के प्रति उनके योगदान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भगवान बिरसा मुंडा भारतीय इतिहास के महान जननायक थे, जिन्होंने जनजातीय समाज के अधिकारों, स्वाभिमान, संस्कृति और स्वतंत्रता के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। उनका जीवन हमें अन्याय के विरुद्ध संघर्ष करने, अपनी संस्कृति और परंपराओं को संरक्षित रखने तथा राष्ट्र के प्रति समर्पण की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि जनजातीय समाज का गौरवशाली इतिहास देश की सांस्कृतिक विरासत का अभिन्न अंग है और भगवान बिरसा मुंडा का आदर्श सदैव देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा।
संचालन धर्मेंद्र गोंड ने किया तथा जिलाध्यक्ष रामू गोंड ने आये हुए लोगों का स्वागत कर विरसा मुंडा जयंती पर प्रकाश डाला
इस अवसर पर भाजपा जनजाति मोर्चा के के जिलाध्यक्ष रामू गोंड, जिला महामंत्री फूलचंद जायसवाल मीडिया प्रभारी,रमेश मणि मोहित गोंड जिला महामंत्री, सबलू साहनी,महेंद्र लोधी, राजेश दूबे धर्मेंद्र गोंड, रवि गोंड जिला महामंत्री, पप्पू गोंड,जिला महामंत्री हिंदू वाहिनी के जिलाध्यक्ष रमेश गुप्ता, सुग्रीम गोड, दीपचंद गोड, लहर गोड, कृपा शंकर उपाध्याय, बालगोविंद गोड, रामफल मौर्य,सतेंद्र यादव, रामू मौर्य प्रधान सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।
uttar pradesh news siddharthnagar news tribal welfare janjatiya gaurav diwas birsa munda jayanti bhagwan birsa munda jagdambika pal BJP Siddharthnagar Tribal Development #SwatantraPrabhat Indian Freedom Struggle Tribal Rights Tribal Freedom Fighter Tribal Community Tribal Empowerment Tribal Heritage Tribal Pride Day Birsa Munda Birth Anniversary Tribal Culture BJP Tribal Morcha Ramu Gond Tribal History Siddharthnagar BJP Office Tribal Awareness Programme Birsa Munda Legacy


Comments