सपा के गुंडों ने की है मासूम आर्यवर्धन की निर्मम हत्या, इस निर्मम कृत्य को करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे: सीएम योगी

मुख्यमंत्री ने घर जाकर दी आर्यवर्धन सिंह को भावभीनी श्रद्धांजलि

हर्षिता यादव  Picture
Published On

गोरखपुर, 19 नवंबर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को आवास विकास कॉलोनी झारखंडी स्थित भाजपा के चुनाव आयोग संपर्क विभाग के जिला सह संयोजक ओंकार सिंह के आवास पहुंचकर उनके 14 वर्षीय दिवंगत पुत्र आर्यवर्धन सिंह को श्रद्धांजलि दी। बुधवार को समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के रोड शो के काफिले में शामिल एक वाहन की चपेट में आने से किशोर की मौत हो गई थी। मुख्यमंत्री ने शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाते हुए घटना के जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का भरोसा दिलाया।

टाउनहाल में भाजपा की जन चौपाल को संबोधित करने के बाद मुख्यमंत्री पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे। उन्होंने आर्यवर्धन के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद मीडिया से बातचीत में घटना को दुखद बताते हुए कहा कि इस मामले में किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। प्रशासन को कानून के दायरे में रहकर निष्पक्ष कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि जिसने भी इस अपराध को अंजाम दिया है, उसे इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी।

स्वाधीनता सेनानी परिवार से जुड़ा था किशोर

मुख्यमंत्री ने बताया कि आर्यवर्धन का परिवार चौरीचौरा की ऐतिहासिक घटना से जुड़े क्रांतिकारी परिवारों में शामिल है। ब्रिटिश शासन के विरुद्ध संघर्ष के दौरान जिन 172 लोगों को फांसी की सजा सुनाई गई थी, उनमें इस परिवार के बुजुर्ग भी शामिल थे। महामना पंडित मदन मोहन मालवीय के प्रयासों से कई लोगों की फांसी की सजा आजीवन कारावास में बदली जा सकी थी।

दीपावली पर परिवहन निगम का रिकॉर्ड, छह दिन में एक करोड़ से अधिक यात्रियों ने किया सफर Read More दीपावली पर परिवहन निगम का रिकॉर्ड, छह दिन में एक करोड़ से अधिक यात्रियों ने किया सफर

योगी ने कहा कि आर्यवर्धन 14 वर्षीय हाईस्कूल का छात्र था और स्कूल से घर लौट रहा था। उन्होंने आरोप लगाया कि पहले जेसीबी से टक्कर मारी गई और इसके बाद वाहन उसके ऊपर चढ़ा दिया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिस परिवार ने देश की आजादी के लिए संघर्ष किया और जेल की यातनाएं सहीं, उसके सदस्य के साथ हुई ऐसी घटना अक्षम्य है।

तीन महीने से अंधेरे में डूबे पभेड़ी गांव के ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, पावर ग्रिड की बिजली आपूर्ति कराई ठप Read More तीन महीने से अंधेरे में डूबे पभेड़ी गांव के ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, पावर ग्रिड की बिजली आपूर्ति कराई ठप

अराजकता फैलाने वालों को दी कार्रवाई की चेतावनी

सटीक जनगणना से बनेगी विकसित उत्तर प्रदेश की कार्ययोजना : योगी Read More सटीक जनगणना से बनेगी विकसित उत्तर प्रदेश की कार्ययोजना : योगी

मुख्यमंत्री ने समाजवादी पार्टी के नेताओं और रोड शो में शामिल लोगों पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश में गुंडागर्दी और अराजकता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि सड़कें आवागमन के लिए हैं, न कि अव्यवस्था और भय का माहौल बनाने के लिए। घटना में शामिल लोगों के साथ-साथ अराजकता फैलाने वालों की भी जवाबदेही तय की जाएगी।

योगी ने कहा कि सरकार पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए उसके साथ खड़ी है। मामले में तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान सांसद रविकिशन शुक्ल और भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं विधान परिषद सदस्य डॉ. धर्मेंद्र सिंह भी मौजूद रहे।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें