नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
भारत
किसानों को अधिक उपज के लिए वैज्ञानिक तरीके से खेती करने का प्रशिक्षण दिया गया
स्वतंत्र प्रभात संवाददाता
सिद्धार्थनगर।
जिले के बर्डपुर ब्लाक परिसर में शनिवार को सब मिशन ऑन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन (आत्मा) योजना के अंतर्गत खण्ड स्तरीय किसान प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें करीब 100 किसानों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में किसानों को आधुनिक कृषि तकनीक, उन्नत खेती और वैज्ञानिक तरीके से उपज बढ़ाने की जानकारी दी गई।
प्रशिक्षण के दौरान कृषि विभाग के अधिकारियों एवं विशेषज्ञों ने किसानों को खेती की नई तकनीकों को अपनाने, फसल उत्पादन और आय बढ़ाने के उपाय बताए । साथ ही कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए किसानों की समस्याओं का समाधान भी किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा मंडल अध्यक्ष अमित उपाध्याय की उपस्थिति रही। और मनोनीत सभासद विजय कुमार कश्यप मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता खण्ड विकास अधिकारी बर्डपुर अजय प्रताप सिंह ने की।
इस दौरान कृषि विशेषज्ञ संजीव कुमार तिवारी, एटीएम राकेश चंद्र, दीपचंद, एडीओ (कृषि) मनीष कुमार त्रिपाठी सहित कृषि विभाग के कर्मचारी विनोद कुमार, अब्दुल रहमान, अभिषेक पाल, अभय सिंह एवं अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। कार्यक्रम में क्षेत्र के लगभग 100 किसानों ने भाग लेकर आधुनिक खेती की जानकारी प्राप्त की।
#Farmers #AgricultureDepartment #RuralDevelopment #SwatantraPrabhat #UttarPradeshNews #FarmerWelfare #UttarPradeshAgriculture #AgricultureSchemes #AgricultureDevelopment #FarmerTraining #AgricultureTechnology #ModernFarming #BirdpurNews #FarmersIncome \#SiddharthnagarNews #FarmerAwareness #CropProduction #AgricultureTraining #ATMAScheme #AgricultureExtension #SmartFarming #AdvancedAgriculture #ScientificFarming #CropYield #KrishiVibhag


Comments