नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
भारत
सुधा सिंह ने किया वॉलीबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ, भारत ई-रिक्शा कंपनी बनी विजेता
जिला स्तरीय प्रतियोगिता में आठ टीमों ने दिखाया दमखम, स्पोर्टिंग क्लब कर्कसा को उपविजेता का खिताब
लालगंज (रायबरेली)। ऐहार स्थित श्री गणेश विद्यालय इंटर कॉलेज में शनिवार को जिला स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता आयोजित की गई। उमाशंकर बाजपेई रजई महाराज की स्मृति में आयोजित प्रतियोगिता का शुभारंभ पद्मश्री और अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित ओलंपियन सुधा सिंह ने किया। प्रतियोगिता में आठ टीमों ने हिस्सा लिया। रोमांचक मुकाबले के बाद भारत ई-रिक्शा कंपनी की टीम ने खिताब अपने नाम किया।
आरेडिका में स्पोर्ट्स ऑफिसर के पद पर कार्यरत सुधा सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि खेल से अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना विकसित होती है।
ग्रामीण क्षेत्रों में ऐसी प्रतियोगिताएं प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर देती हैं।प्रतियोगिता में विभिन्न टीमों के बीच कड़े मुकाबले हुए। बेहतर प्रदर्शन के आधार पर चार टीमों ने सेमीफाइनल में जगह बनाई। सेमीफाइनल में जीत दर्ज कर स्पोर्टिंग क्लब कर्कसा और भारत ई-रिक्शा कंपनी की टीम फाइनल में पहुंचीं। खिताबी मुकाबले में भारत ई-रिक्शा कंपनी की टीम ने शानदार खेल दिखाते हुए जीत हासिल की।
टीम के खिलाड़ी करन सिंह के खेल की दर्शकों ने सराहना की। स्पोर्टिंग क्लब कर्कसा को उपविजेता से संतोष करना पड़ा। विशिष्ट अतिथि रजनीश शंकर बाजपेई रहे। कार्यक्रम में राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त शिक्षक लक्ष्मीकांत शुक्ला, जिला क्रीड़ा सचिव अजय सिंह चंदेल, पूर्व मजदूर संघ अध्यक्ष चंद्रमोहन सिंह, सुधा सिंह के पति अमित सिंह और ग्राम प्रधान प्रतिनिधि राजेश फौजी सहित कई खेल प्रेमी मौजूद रहे। संचालन डॉ. कमलाकांत द्विवेदी ने किया।
समापन समारोह में पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष पशुपति शंकर बाजपेई, रजनीश शंकर बाजपेई, प्रधानाचार्य अवनींद्र पांडेय और खेल संघ अध्यक्ष दिलीप द्विवेदी ने विजेता और उपविजेता टीमों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
#SwatantraPrabhat #SportsNews #UttarPradeshNews #RaebareliNews #Raebareli #SportsCompetition #RuralSports #SchoolSports #UttarPradeshSports #VolleyballCompetition #VolleyballTournament #IndianSports #SportsTalent #YouthSports \#LalganjNews #Athletics #Aihar #DistrictLevelVolleyball #SudhaSingh #OlympianSudhaSingh #PadmaShriAwardee #ArjunaAwardee #BharatERickshaw #SportingClubKarkasa #KaranSingh


Comments